यह है टोल फ्री नम्बर: 0651 -7122727

व्हाटसएप्प नम्बर: 7633928444

स्लग: पीएमएवाई, स्वच्छता मिशन से लेकर वार्ड में सफाई तक की मिलेगी सूचना

-झारखंड सरकार ने रांची नगर निगम समेत तमाम शहरी निकायों में खोला कॉल सेंटर

RANCHI (23 July): अगर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानना है। आपके वार्ड में सफाई क्यों नहीं हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत टॉयलेट बनाने की योजना जाननी है। नगर निगम या नगर परिषद से किसी भी तरह की जानकारी लेनी है, तो बस एक कॉल पर सारी जानकारी उपलब्ध होगी। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से रांची नगर निगम सहित पूरे राज्य के सभी शहरी निकायों के लिए कॉल सेंटर शुरू किया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 0म्भ्क्-7क्ख्ख्7ख्7 व व्हाटसएप्प नम्बर 7म्फ्फ्9ख्8ब्ब्ब् जारी किया गया है।

स्कीम का कैसे उठाएं लाभ

नगर निगम और नगर परिषद कार्यालय में राज्य के हर शहर के लिए कॉल सेंटर बनाया गया है। सोमवार से शनिवार तक हर दिन सुबह के दस बजे से शाम के पांच बजे तक फोन करके किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं के बारे में यहां जानकारी मिलेगी। निगम में चल रही योजनाएं आपके लिए हैं कि नहीं, अगर हैं तो उसका लाभ आपको कैसे मिलेगा। इन तमाम चीजों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आवास योजना है प्रायोरिटी

नगर निगम क्षेत्र में जो योजनाएं चल रही हैं, उसके बारे में भी जानकारी कॉल सेंटर से उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित किसी भी तरह की सूचना यहां हासिल की जा सकती है। नगर निगम क्षेत्र में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उसके बारे में तमाम जानकारी यहां से मिलेगी।

कंप्लेन की मिलेगी अपडेट

शहरी क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग जो किसी भी तरह की योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे यहां संपर्क कर सकते हैं। वहीं, आपने पहले शिकायत की है तो उसके बारे में भी अपडेट आपको मिलता रहेगा। विभाग की वेबसाइट पर भी सारी सूचनाएं और शिकायत अवेलेवल रहेंगी। आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है, यह भी जान सकेंगे।