- राजधानी के करीब 400 स्टूडेंट्स हैं शामिल, 24 कॉलेजों ने नहीं कराया वेरीफिकेशन

- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराने के लिए 31 मार्च लास्ट डेट

LUCKNOW : डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने सेशन 2016-17 में एडमिशन लेने वाले 5300 स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने से पहले उन्हें एक और लास्ट मौका दिया है। यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को नोटिस जारी कर 31 मार्च तक इन स्टूडेंट्स के सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

रद्द होंगे एडमिशन

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि सेशन 2016-17 में कुल 82141 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया था। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराने पर गड़बडि़यां सामने आई थीं। अभी तक 76845 स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट वेरीफाई हो चुके हैं। बचे हुए 5296 स्टूडेंट्स के नामांकन निरस्त कर दिये गये हैं। इसी क्रम में यूनिवर्सिटी की ओर से संस्थानों को नोटिस जारी कर 31 मार्च तक इन स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराने का लास्ट मौका दिया गया है। इसके बाद यह एडमिशन रद्द कर दिए जाएंगे।

शहर के चार सौ स्टूडेंट्स शामिल

राजधानी के करीब दो दर्जन इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स पर तलवार लटकी है। इनके डॉक्यूमेंट में गड़बडि़यां पाई गई हैं। एकेटीयू प्रशासन ने साफ किया है कि डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं कराए गए तो एडमिशन निरस्त हो जाएंगे। राजधानी के कॉलेजों में ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या करीब 400 बताई जा रही है। इनमें बीटेक, एमबीए और फार्मेसी के स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक स्टूडेंट्स एमबीए के हैं।

इन कॉलेजों के हैं स्टूडेंट्स

आजाद इंस्टीट्यूट

बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट

बासुदेव इंस्टीट्यूट

अम्बालिका इंस्टीट्यूट

बीबीडी एनआईटीएम

बीएनसीईटी

बालचंद्र इंस्टीट्यूट

सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज

दयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट

डीएनएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

आईटीएम स्कूल ऑफ मैनेजमेंट

लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी