दो आरोपियों को पहले पुलिस भेज चुकी है जेल

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने रिटायर्ड लेखपाल 75 वर्षीय भगवान सिंह अपहरण मामले में पुलिस ने एक और रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से फिरौती की रकम का एक हिस्सा बरामद किया है। इस मामले में अन्य लोगों की तलाश चल रही है। पकड़े गए आरोपी के यहां पर लेखपाल को रखा गया था। प्रेसवार्ता कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

फिरौती की रकम के साथ पकड़ा

19 जनवरी को रिटायर्ड लेखपाल भगवान सिंह का आपहरण हुआ था। 18 फरवरी को परिजनों ने उसे धौलपुर से 15 लाख की फिरौती देकर बरामद किया था। इसी के बाद पुलिस ने रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाल दिए। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को 2 लाख रुपये के साथ शिवराम निवासी धौलपुर व जगदीश निवासी दहतोरा को पकड़ कर जेल भेज दिया।

आईएसबीटी पर खड़ा था बदमाश

पुलिस ने इस मामले में आदमपुर थाना वाड़ी, धौलपुर निवासी ओमवीर लोधी पुत्र रामचरन को अरैस्ट किया। पुलिस ने उसके पास से पांच लाख रुपये फिरौती की रकम बरामद की है। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि लेखपाल का अपहरण कर सबसे अधिक दिन तक रखा था। अपहरण के बाद वसूली की गई फिरौती की रकम का पांच लाख हिस्सा भी पुलिस ने उससे बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को आइएसबीटी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। गैंग का सरगना धौलपुर निवासी कमल है जिसकी पुलिस को तलाश है। पकड़ा गया आरोपी भी लेखपाल का रिश्तेदार है।