लंदन की कंपनी ने विकसित किया ओहो वॉटर

लंदन के एक स्टार्टअप ने ऐसा पदार्थ विकसित किया है जिसे बुलबुले का आकार देकर इसमें पानी भरा जा सकता है। जब प्यास लगे, आप इसे पी सकते हैं। पानी के इस बुलबुले को गटका भी जा सकता है। स्किपिंग रॉक्स लैब ने ऐसा पदार्थ बना लिया है। जिसमें पानी भरा जा सकता है। इस पानी के बुलबुल को ओहो नाम दिया गया है। ओहो नाम के इस पानी के बुलबले को समुद्री शैवाल से बनाया गया है। ओहो एक बुलबुलेनुमा पानी की बॉल है। बॉल के आसपास एक स्वत: नष्ट हो जाने वाली झिल्ली भी है। जिसे आप मुंह में डाल कर आसानी से पानी पी सकते हैं।

4 से 6 हफ्तों में नष्ट हो जायेगा ओहो वॉटर

ओहो को खोलकर मुंह में पानी डाल सकते हैं या सीधे इसे खा सकते हैं। इसे पानी पीने के बाद फेंकने पर 4-6 हफ्ते में यह स्वत: नष्ट हो जाएगी। जैसे पानी खुला छोड़ देने पर भाप बन कर उड़ जाता है। नष्ट होता है। इसे बनाने की प्रक्रिया में बहुत कम खर्च आयेगा। इसकी पैकेजिंग प्लास्टिक से सस्ती है और इसकी लागत दो सेंट से भी कम है। ओहो बॉल से पानी पीने के दो तरीके हैं। पहला तरीका है आप इस बॉल में छेद करके पियें। लंदन ब्रिज पर ओहो का ट्रायल किया गया। लंदन इंजीनियर्स रोड्रिगो ग्रेसिया गोनजेल्ज इस ओहो बॉल को बनाने के लिये पहले ही अवार्ड जीत चुके हैं। इस बॉल से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk