- बखरी अनुमंडल कार्यालय पर दिया धरना-प्रदर्शन

- मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा

PATNA/ BEGUSARAI : बखरी में डिग्री कॉलेज की स्थापना में हो रहे विलंब से आक्रोशित महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को अनुमंडल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राटन पंचायत की पूर्व मुखिया सरोजनी भारती कर रही थी। आक्रोशित महिलाएं पहले नारेबाजी करते हुए अनुमंडल कार्यालय में घुसने का प्रयास किया।

लेकिन वहां मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात निर्वाचन पदाधिकारी यशलोक रंजन व कार्यपालक दंडाधिकारी प्रभात कुमार दत्ता ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद महिलाएं अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गई। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योजना के तहत प्रत्येक अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खोलने के अधिसूचित आदेश के बावजूद बखरी में अबतक डिग्री कॉलेज नहीं खोला गया है। अनुमंडल प्रशासन की उदासीनता के कारण यह मामला पेंच में फंसा हुआ है।

महिला दस्ता में शामिल उपमुखिया राम कुमारी देवी, उर्मिला देवी, झामो देवी, रानी देवी, शान्ति देवी, चंपा देवी आदि ने बताया कि पिछले कई वर्षो से सभी विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अनुमंडल प्रशासन के उपेक्षापूर्ण कार्यशैली के वजह से अबतक डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। इसके कारण यहां केच्बच्चों खासकर छात्राओं को च्च्चशिक्षा के लिए अन्यत्र जिलों में पलायन करना पड़ रहा है।

अथवा उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ने पड़ती है। बखरी पिछड़ा, दलित-महादलित व अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में इन वर्गों केच्बच्चों का भविष्य अंधकारमय न•ार आ रहा है। महिला मोर्चा ने कहा कि यदि जल्द ही हमलोगों की मांगे पूरी नहीं की गई तो आगे भी धरना-प्रदर्शन कर चरणबद्ध आन्दोलन छेड़ा जाएगा। धरना के पश्चात महिला मोर्चा की सदस्य अनुमंडल कार्यालय पहुंच एसडीओ सुधीर कुमार को मांगों से संबोधित ज्ञापन सौंपा।