- एडीजी मुख्यालय के साथ कई अफसरों का नाम शामिल

- 15 अगस्त को मिलेगा बिहार में बेहतर सेवा के लिए सम्मान

PATNA : पुलिस विभाग में बेहतर काम के लिए विशिष्ट सेवा पदक दिया जाता है। इस वर्ष क्भ् अगस्त पर प्रदेश के क्ब् पुलिस अधिकारियों को विशेष पदक के लिए चुना गया है। इसमें एडीजी मुख्यालय संजीव कुमार सिंघल के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। इसमें सिंघल, एसके झा, प्रतिभा सिन्हा को विशिष्ट सेवा पदक तथा मेटोरियस सेवा के लिए तीन डीएसपी सहित 8 पुलिस पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हुई है।

- इन्हें मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष मिलने वाले राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए इस वर्ष बिहार से जिन क्ब् पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इनमें विशिष्ठ सेवा (पीपीएमडीएस) के लिए एडीजी, मुख्यालय एसके सिंघल,एसपी स्तर के अधिकारी शिव कुमार झा व प्रतिभा सिन्हा का नाम है। पुलिस मेडल फॉर मेटोरियस सर्विस के लिए जिन पुलिसकर्मियों का राष्ट्रपति पदक के लिए चयन हुआ है उनमें वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमजद अली, अस्टिेंट कमांडेंट अरविंद कुमार गुप्ता, नालंदा के एसडीपीओ परमेन्द्र भारती, इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय, एसआई पहवारी सिंह, हवलदार दिलीप कुमार, हवलदार ब्रह्मेश्वर सिंह, हवलदार प्रमोद कुमार सिंह, हवलदार राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मधेपुरा में तैनात कांस्टेबल धन्नंजय सिंह व निगरानी विभाग में तैनात एसआई संजय कुमार सिंह का नाम शामिल है।