ALLAHABAD: एक पौधा आपको वृष्टि प्रदान करता है। वातावरण को शुद्ध रखता है। इंसान को ऑक्सीजन देता है और बदले में कार्बन डाई आक्साइड लेता है। इसीलिए एक पौधा लगाइए और पृथ्वी को बचाइए। यह बातें इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की एक्टिविटी ट्री ब्रेक : ए ग्रीन इनिशियेटिव के तहत पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस पौधे को इला नाम दिया है ताकि भविष्य में यह इलाहाबाद का नाम रोशन करें।

जागरुकता के बिना पौधरोपण संभव नहीं

होटल व्यवसायी गौरीश आहूजा ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की एक्टिविटी के दौरान पौधारोपण करते हुए संदेश दिया कि पौधारोपण करना हम सब का कर्तव्य है। पर्यावरण संरक्षण व मानव जाति की भलाई के लिए सप्ताह में एक बार पौधा जरुर लगाना चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आम आदमी को जागरुक करना होगा। कैंप लगाकर पर्यावरण की कमी से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को सचेत करना चाहिए।