PATNA: अगर आपका बच्चा घर के बाहर अकेले खेल रहा है तो सतर्क रहने कि जरूरत है। नहीं तो पलक झपकते ही वह गायब हो सकता है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जिले में बच्चे के गायब होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया है पटना पुलिस ने।

बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने बताया कि बापू नगर निवासी सौरव कुमार का दो वर्षीय बेटा पीयूष कुमार घर के आगे खेल रहा था। अचानक एक महिला आई और बच्चे को लेकर जाने लगी। तभी सौरव के मकान में रहने वाला आकाश ने देख लिया। उसने सौरव को आवाज दिया। जैसे ही वह घर से बाहर आया, महिला बच्चे को छोड़ कर भागने लगी। लेकिन स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़ लिया और बुद्धा कॉलोनी की पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

- एसएसपी के निर्देश भी हवा में

अपराध को कम करने के लिए एसएसपी मनु महाराज ने निर्देश दिया था कि क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाए। लेकिन बढ़ते अपराध से पुलिस की गश्ती पर सवाल उठने लगे हैं। चोरी के साथ बच्चे के गायब होने की भी घटनाएं बढ़ने लगी हैं

- मनेर से गायब हुए थे पांच बच्चे

इससे पहले मनेर थानाक्षेत्र के गोरैया स्थित अनाथालय से ख्ख् जुलाई को पांच बच्चे गायब हो गए थे। बच्चे घर से यूनिट टेस्ट देने के लिए निकले थे, जिसके बाद देर रात तक नहीं आए। इसके बाद मनेर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पांचों बच्चे क्ख् से क्भ् साल के हैं।

- स्कूल गए बच्चे वापस नहीं आए

पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले चार बच्चे ख्क् जुलाई को घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेनिक वापस ही नहीं आए। इसके बाद परिजनों ने गुरुवार को पत्रकार नगर थाने में बच्चों के गायब होने की सूचना दर्ज करवाई। शुक्रवार को दोपहर में बच्चों के इटारसी में होने की जानकारी मिली।

घर के आगे खेल रहे दो साल के बच्चे को महिला लेकर भाग रही थी। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर थाने को सौंप दिया है। महिला से पूछताछ चल रही है।

- मनोज मोहन, एसएचओ, बुद्धा कॉलोनी थाना