- नौचंदी थाना क्षेत्र में चंडी मंदिर के पास कूड़े मिला गाय सिर

- आक्रोशित हिन्दू संगठन के लोगों ने मौके पर किया हंगामा

- पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ दर्ज किया केस

Meerut: नौचंदी थाना क्षेत्र में चंडी मंदिर के पास कूड़े के ढेर में मिला गाय का शव क्या किसी साजिश का हिस्सा है? या इस बात का संकेत है कि पुलिस शहर में चोरी-छिपे हो रही गोकशी को रोकने में नाकाम है? सवाल ये भी है कि पेशेवर गोकश गाय के सिर को कूड़े में क्यों फेंकेगे? बवाल की साजिश का शक इसलिए भी गहराता है, क्योंकि मामला चंडी मंदिर के नजदीक का है।

आग की तरह फैली खबर

शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने पटेल मंडप के निकट गाय का कटा हुआ सिर देखा तो घटना की जानकारी भाजपा के वार्ड अध्यक्ष विनय गुप्ता को दी। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के मंडल सहसंयोजक प्रतीक शर्मा और महानगर अध्यक्ष आशीष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस के फूले हाथ-पांव

उधर घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सिर को गड्ढे में दबा दिया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की उनके साथ तीखी बहस हुई।

आश्वासन पर हुई भीड शांत

हंगामा कर रहे लोगों ने गोकशी करने वालों का पता लगाकर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की। जिस पर एसपी सिटी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में सभी की सहमति से सिर को कपड़े में लपेटकर उसे गढ्डे में दबा दिया गया। हिंदू युवा वाहिनी के आशीष ठाकुर ने अज्ञात के खिलाफ गोकशी की तहरीर दी है, जिस पर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बॉक्स

कहीं बवाल कराने की मंसा तो नहीं?

मंदिर के पास कूड़े शव मिलने जहां शहर में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस और कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि आखिर गो-तस्करों ने गाय के सिर को कूड़े में ही क्यों फेंका। इसके पीछे कहीं शहर का माहौल खराब करने की साजिश तो नहीं है? यह सवाल घटना स्थल पर कई गणमान्य लोग कहते नजर आए।

वर्जन

अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही पता चल जाएगा, कि गाय का सिर किसने फेंका है। शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

-आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी