बोर्ड परीक्षा में बहु विकल्पी प्रश्न दिलाते हैं पूरे मार्क्स
वर्गीकरण व कीटों के महत्व से संबंधित प्रश्नों पर भी दें पूरा ध्यान
<बोर्ड परीक्षा में बहु विकल्पी प्रश्न दिलाते हैं पूरे मार्क्स
वर्गीकरण व कीटों के महत्व से संबंधित प्रश्नों पर भी दें पूरा ध्यान
ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in
ALLAHABAD: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स के लिए ये समय बेहद महत्वपूर्ण है। क्योकि यही समय ऐसा है, जिसमें स्टूडेंट्स अपनी साल भर की तैयारियों को रीवाइज्ड करके परीक्षा में अच्छे मार्क्स हासिल कर सकते है। ऐसे में जरूरी है कि स्टूडेंट्स पूरे सब्जेक्ट को सही प्रकार से तैयार करे। विशेष रूप से जो महत्वपूर्ण पाठ है, उन पर अधिक फोकस करें। जिससे बोर्ड परीक्षा के दौरान वे अच्छे मार्क्स हासिल कर सकें। एक्सपर्ट्स भी स्टूडेंट्स को यही सलाह देते हैं। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान के एक्सपर्ट वकील प्रसाद बताते हैं कि परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को बहु विकल्पीय प्रश्नों को अच्छे ढंग से तैयार करना चाहिए। क्योकि बहु विकल्पीय प्रश्न पूरे अंक दिलाने में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही वर्गीकरण व कीटों पर आधारित पाठों को भी पूरी गहनता के साथ अवश्य पढ़े।
चित्रों को नामांकित करने की करें प्रैक्टिस
जीव विज्ञान में चित्रों का बहुत महत्व है। बोर्ड परीक्षा के दौरान कई ऐसे प्रश्न पूछे जाते है। जिसमें चित्र बनाने के साथ ही उसके अंगों के नाम भी लिखना आवश्यक है। एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा की तैयारी के समय इस बात का जरूर ध्यान दें। नियमित रूप से महत्वपूर्ण प्रश्नों के चित्रों को बनाने के साथ ही उसके अंगों के नाम भी लिखकर याद करें। इसके साथ ही कोशिका कोशिकांगों का भी अध्ययन जरूर करे। इस प्रकार कई ऐसे पाठ हैं, जिनसे निश्चित रूप से प्रश्न परीक्षा के दौरान पूछे जाते है। इसके लिए जरूरी है कि स्टूडेंट्स पिछले पांच सालों के अनसाल्ड प्रश्नों को देखकर उसे निर्धारित समय में हल करने की प्रैक्टिस करें।
एक्सपर्ट्स टिप्स
- कम से कम पांच साल का अनसाल्व अवश्य तैयार करें।
- लेख साफ एवं सुन्दर होने चाहिए।
- चित्रों को नामांकित अवश्य करें।
- विकल्पी प्रश्नों को अवश्य तैयार करें।
जंतु विज्ञान में मानव शरीरिकी में पाचन, हृदय, उत्सर्जन, हार्मोन्स आदि को अवश्य तैयार करें।
वर्गीकरण तथा कीटों के महत्व से संबंधित प्रश्नों को पढ़ें।
कोशिका के कोशिकांगो का अध्ययन अवश्य करें।
फेमली में विशेषकर जननांगो में अंतर पर ध्यान दे।
कुछ विशेष चित्र जैसे फर्न प्रोद्यैलस, मॉस कैप्सूल, साइकस कोरेलायड जड़, आवृत बीजी पौधों के विभिन्न सिद्धांतों का अध्ययन करें।
मानव अनुवंशिकी एवं जैव विकास पर पूछे प्रश्न को अवश्य पढ़ें।
फल के प्रकार एवं वर्गीकरण पर विशेष ध्यान दें।
पावश शरीर क्रिया विज्ञान से प्रश्नों को पढ़ें।
जड़ एवं तने के द्वितीयक वृद्धि को तैयार करें।
वकील प्रसाद
शिक्षक जीव विज्ञान
रानी रेवती देवी सरस्वती विद्यानिकेतन