इमैनुअल मैक्रों बने फ्रांस के आठवें राष्ट्रपति
फ्रांस के लिए रविवार देर रात आया प्रेसीडेंशियल इलेक्शंस के फैसला ऐतिहासिक क्षण लेकर आया। एन मार्चे पार्टी की ओर से प्रेसीडेंशियल कैंडिडेट और फॉर्मर इन्वेस्टमेंट बैंकर इमैनुअल मैक्रों ने 66.06 परसेंट वोट्स के साथ अपनी प्रतिद्वंदी मारीन ली पेन (33.94 वोट्स) को पछाड़ कर लैंडस्लाइड विक्ट्री दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। 39 साल के मैक्रों फ्रांस के यंगेस्ट प्रेसीडेंट इलेक्ट बन गए हैं। साथ ही, वह फ्रांस के इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए हैं। उनसे 213 साल फ्रांस के महान एंपरर नेपोलियन बोनापार्ट ने ये करिश्मा कर दिखाया था जो कि 35 साल की उम्र में फ्रांस के एंपरर बन कर देख के सबसे कम उम्र के शासक बने थे। शायद यही कारण है कि मैक्रों के इलेक्शंस में भारी मतों से जीतने के बाद उनकी तुलना नेपोलियन से की जा रही है।

सोमवार को लेंगे शपथ
फ्रांस के प्रेसीडेंशियल इलेक्शंस में इमैनुएल मैक्रों की जीत ने यूरोपीय संघ (ईयू) को बड़ी राहत दी है। फ्रांस की जनता ने रविवार को 39 साल के मैक्रों को शीर्ष पद के लिए चुना था। अगले सोमवार को वे शपथ लेंगे। वे देश के सबसे नौजवान प्रशासक होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी सहित दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें जीत पर बधाई दी है। जीत के बाद पेरिस के लूव संग्रहालय के बाहर समर्थकों को संबोधित करते हुए मैक्रों ने देश के सामाजिक विभाजन को भरने और आशाओं व आत्मविश्वास के नए संचार का संकल्प जताया। यूरोप को पुनर्गठित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
 
यूरोप के लिए महत्वर्पूण फैसला
नतीजों के बाद सबसे पहले जिन लोगों को फोन किया उनमें जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी थीं। मैरीन के जीतने पर फ्रांस भी ब्रिटेन के तरह ईयू से बाहर जा सकता था। यही कारण है कि यूरोपीय नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर मैक्रों के पक्ष में मतदान की अपील फ्रांसीसी जनता से की थी। ईयू के लिए यह चुनाव कितना महत्वर्पूण था कि इसका अंदाजा नतीजों के बाद उसके नेताओं के बयान से लगाया जा सकता है। मर्केल ने कहा कि यह मजबूत और एकीकृत यूरोप की जीत है। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जॉन क्लाउंड जंकर ने ट्वीट किया, फ्रांस ने एकल यूरोप का भविष्य चुना। ईयू के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने इसे स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की जीत करार दिया। यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो तजानी ने कहा, ईयू को फ्रांस से विश्वासमत मिला है।
फ्रांस में नया कानून, बेहद दुबली-पतली मॉडल्स पर बैन

'नेपोलियन' के 213 साल बाद फ्रांस के सबसे युवा राष्‍ट्राध्‍यक्ष बने मैक्रों

महत्वपूर्ण अपडेट्स
मैक्रों की पत्नी ब्रिजेट ने एजुकेशनल रिफॉमर्स में उनका साथ देने का वादा किया है।
वहीं, मैक्रों ने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।
ब्रेक्जिट को लेकर ब्रिटेन के ईयू छोडऩे के पक्ष में नहीं हैं। हां, ब्रिटेन के खिलाफ इकॉनोमिक सैंक्शंस लगा सकते हैं।
इस बीच, मारीन ली पेन ने पार्टी का नाम बदलने की घोषणा की है।
उन्होंने हार स्वीकार करते हुए ग्लोबलाइजेशन, ईयू से फ्रांस की निकासी और आतंकवाद के खिलाफ आंदोलन छेडऩे की बात की है।
हार के बाद मारीन ने रविवार देर रात वाईएमसीए के पब में आई लव टू डांसिंग रॉक एंड रोल पर नाचतीं दिखीं।
इस जीत को पुतिन की हार के तौर भी देखा जा रहा है क्योंकि अमेरिकन इलेक्शंस की तरह फ्रांस में भी इलेक्शन के पहले मैक्रों की फिजा खराब करने की कोशिश की गई।
मैक्रों और वर्तमान प्रेसीडेंट फ्रैंकॉइस ओलांद की मुलाकात हुई जिसमें उन्होंने मैक्रों की मदद करने का आश्वासन दिया है। साथ ही मैक्रों को चुनने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है।
एच1बी वीजा पर बोले सुनील मित्तल, क्या भारत फेसबुक, व्हाट्सएप को बंद कर दे

'नेपोलियन' के 213 साल बाद फ्रांस के सबसे युवा राष्‍ट्राध्‍यक्ष बने मैक्रों

ये है मैक्रों का परिवार
इमैनुएल मैक्रों 39 साल के हैं जबकि उनकी पत्नी ब्रिजेट की उम्र 64 साल की है। दोनों के बीच 24 साल का फासला है। इतना ही नहीं, ब्रिजेट के बड़े बेटे मैक्रों से उम्र में दो साल बड़े हैं। दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई, जब इमैनुएल 15 साल के थे। उत्तरी फ्रांस के एमिएंस शहर के जेसुएट स्कूल में पढ़ रहे इमैनुएल को कम उम्र में जीनियस माना जाने लगा था। स्कूल में मैक्रों के साथ ब्रिजेट की बेटी लॉरेंस भी पढ़ती थीं। एक दिन लॉरेंस ने अपने घर में बताया कि उनकी क्लास में पढऩे वाले इमैनुएल को सब कुछ आता है। तब ब्रिजेट 39-40 साल की थीं और लॉरेंस के स्कूल में ही टीचर थीं और शादी के बाद तीन बच्चों की मां थीं। अपनी बेटी की बातों से प्रभावित होकर ब्रिजेट ने इमैनुएल से मिलने का मन बनाया। मैक्रों स्कूल में नाटक मंडली का हिस्सा थे। एक बार जब मिलान कुंदरा की किताब पर आधारित नाटक जैक एंड हिज मास्टर में मुख्य किरदार निभाने के लिए मैक्रों स्टेज से उतरेए तो उनकी नजर ब्रिजेट पर गई और यहीं से दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हुए जो प्यार में बदल गया। इमैनुएल ने 17 साल की उम्र में ही ये फैसला कर लिया कि वे ब्रिजेट से शादी करेंगे। 2007 में दोनों ने शादी की। इमैनुएल और ब्रिजेट की कोई संतान नहीं हैं। लेकिन इमैनुएल ब्रिजिट के तीन बच्चों के पिता और सात बच्चों के ग्रैंड फादर जरूर हैं।

हद है! प्लेन उड़ने से पहले टॉयलेट जाने पर अमेरिकन फ्लाइट ने यात्री को उतार फेंका

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk