सलमान ने इस तरह किया प्रियंका का स्वागत

सलमान की अपकमिंग फिल्म भारत की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपडा़ देश लौट आई हैं। इसलिए सलमान खान ने प्रियंका चोपडा़ का देश में स्वागत करते हुए अपने ट्वीटर पर लिखा कि 'फिर से आपका स्वागत है प्रियंका। जल्द ही आपसे मिलूंगा... बता दूं कि हमारी फिल्म हिंदी में है।' सलमान ने बडे़ ही मजाकिया तरीके से प्रियंका चोपडा़ का स्वागत किया। लोगों को सलमान के स्वागत का ये अनोखा तरीका काफी पसंद आया। प्रियंका ने भी सलमान के इस ट्वीट का जवाब अपने ट्वीटर हैंडल से दिया और सलमान को समझा भी दिया कि वो देसी गर्ल हैं भले ही विदेश में रह कर हॉलीवुड फिल्मे कर रही हों।

प्रियंका ने सलमान का स्वागत का ये दिया जवाब

सलमान ने तो प्रियंका का स्वागत बडे़ ही मजाकिया तरीके से किया पर प्रियंका भी देसी गर्ल हैं कहां चुप रहने वाली हैं। प्रियंका ने भी सलमान का स्वागत एक्सेप्ट करते हुए उन्हे टैग करके ट्वीट किया। प्रियंका चोपडा़ ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मैं यूपी बरेली की पली बढ़ी हूं जनाब... हमेशा ही देसी गर्ल रहूंगी... बहुत खुश हूं कि फिल्म भारत का हिस्सा बन पाई।' प्रियंका ने भी सलमान के स्वागत वाले ट्वीट का देसी जवाब देकर लोगों का दिल जीत लिया। फिलहाल प्रियंका को लेकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो बॉलीवुड में वापस आना चाहती हैं शायद इसलिए एक साथ दो बडी़ फिल्में साइन की हैं।

आखिरी बार 10 साल पहले आए थे साथ नजर

प्रियंका बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए सलमान खान की फिल्म भारत और अभिषेक बच्च्न की फिल्म गुस्ताखियां को चुना है। प्रियंका बॉलीवुड में कई सालों बाद फिर से कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि प्रियंका की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म थी जय गंगाजल। प्रियंका भले ही सलमान के साथ 10 साल बाद फिर से फिल्म भारत में नजर आएंगी पर इन दोनों की साथ में आखिरी बॉलीवुड थी साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सलाम-ए-इश्क'। लगता है प्रियंका फिर से बॉलीवुड में वापस आने का बन रही हैं शायद इसी लिए उन्होंने एक साथ दो फिल्में साइन की हैं।

बॉलीवुड में वापसी को तैयार प्रियंका चोपड़ा ने ‘भारत’ के बाद अभिषेक बच्चन की 'गुस्ताखियां' की अपने नाम

प्रियंका चोपडा़ हॉलीवुड से अब लौटना चाहती हैं 'भारत' में, सलमान साथ दिखेंगी 10 साल बाद

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk