ऑस्कर अवार्ड को होस्ट

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका अब जल्द ही टीवी पर ऑस्कर अवार्ड 2018 के नॉमिनेशन का ऐलान करती हुई नजर आएंगी। बता दें कि ये अकेडमी द्वारा आयोजित किया जाने वाला 90वां अवॉर्ड्स होगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा को आधिकारिक तौर पर इस फंक्शन का होस्ट चुना गया है। बता दें कि इस बात की जानकारी 'द अकेडमी' द्वारा सोशल मीडिया के जरिये दी गई है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं, जिसमें प्रियंका बिहाइंड सीन शूट करती हुई नजर आ रही हैं।

90वें ऑस्कर अवार्ड में एक बार फिर होगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा

4 मार्च को दिया जायेगा अवार्ड

कुछ ख़बरों की मानें तो नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट 23 जनवरी यानी आज आएगी। साथ ही साथ इसका अनाउंसमेंट भी लोग आज ही से ऑस्कर डॉट कॉम, ऑस्कर डॉट ओआरजी और द अकेडमी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। बता दें कि ये अवॉर्ड 4 मार्च 2018 को आधिकारिक तौर पर दिया जाएगा।

प्रियंका इसमें कर रही हैं काम

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'क्वांटिको 3' के नए सीजन के लिए काम कर ही रही हैं। अगर ऑस्कर अवार्ड पर चर्चा करें तो प्रियंका साल 2017 में भी इस अवार्ड को होस्ट कर चुकी हैं। उसमें उन्होंने कई कलाकारों के नाम का ऐलान किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk