- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया चक्का जाम का ऐलान

- 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में कर्मचारी

<- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया चक्का जाम का ऐलान

- म् सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में कर्मचारी

DEHRADUN: DEHRADUN: सूबे के करीब 8 हजार रोडवेज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर क्फ् अगस्त से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है। क्फ् अगस्त से रोडवेज की क्ब्00 बसों के पहिए जाम हो जाएंगे। कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी म् सूत्रीय मांगें दोहरा रहे हैं और शासन प्रशासन उनकी मांगों पर गौर तक नहीं कर रहा।

सरकार को दिया अल्टीमेटम

उत्तराखंड परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने आगामी क्फ् अगस्त को पूरी तरह से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने सीएम को इस बाबत अल्टीमेटम भी दे दिया है। निगम के कर्मचारियों ने इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। परिवहन निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने मुखर होकर एक सुर में इस बार चक्का जाम का फैसला लिया है।

7वें वेतनमान लागू करने की मांग

पिछले लंबे समय से आन्दोलन कर रहे परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी म् सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन तेज कर दिया है। जिसमें 7वें वेतनमान को लागू करने, निगम का बकाया वापस करने, कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुख हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी ने बताया कि सरकार हर बार कर्मचारियों को आश्वासन का झुनझुना देती है। लेकिन कुछ खास असर नहीं दिखता है। रतूड़ी ने ये भी बताया कि राज्य सरकार पर निगम का म्7 करोड़ रुपए का बकाया है। लेकिन, सरकार ये बकाया नहीं चुका रही।