- अब पब्लिक सीधे नगर निगम में कर सकेगी खराब स्ट्रीट लाइट्स की कंप्लेन

- एक से दो दिन में होगा कार्य, शिकायतकर्ता जान सकेगा खर्च का ब्योरा

GORAKHPUR: खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइट्स और उनकी मरम्मत के नाम पर जिम्मेदारों की लापरवाही अब शहर के लोगों को परेशान नहीं कर सकेंगी। नगर निगम की नई योजना के मुताबिक अब पब्लिक गली-मोहल्लों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स के बारे में सीधे निगम को बताएगी। निगम के जिम्मेदारों को भी इस पर एक से दो दिन में एक्शन लेना होगा। साथ ही जिम्मेदारों को कंप्लेन करने वाले को कार्य में हुए खर्च आदि जानकारियां भी देनी होंगी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक ऐसा करने का मकसद निगम के कार्यो में पारदर्शिता लाना है।

बताइए और ठीक होगी street light

शहर में कुल लगभग 34 हजार स्ट्रीट प्वॉइंट्स हैं। इनमें से डेली 50 से 100 खराब हो ही जाते हैं। इन खराब प्वॉइंट्स की जानकारी देने के लिए पहले पब्लिक को अपने एरिया के पार्षद को खोजना पड़ता था। उसके बाद पार्षद के पैड पर लिखवाकर नगर निगम के किसी अधिकारी या पथ प्रकाश विभाग के जिम्मेदारों को देना होता। इसके बाद हफ्ते में किसी एक दिन नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग की गाड़ी वार्ड में जाती और उस प्वॉइंट की मरम्मत की जाती। इस पूरी प्रक्रिया में काफी दिन लग जाते थे। कई बार तो स्ट्रीट लाइट खराब ही पड़ी रह जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो इस योजना के तहत कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होते ही पब्लिक सीधे निगम में शिकायत कर सकेगी। इसके बाद एक से दो दिन में ही कार्य कर दिया जाएगा। पथ प्रकाश विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक सिंह का कहना है कि ये योजना पब्लिक को आए दिन होने वाली दिक्कत को दूर करने के लिए शुरू की गई है। साथ ही इससे पब्लिक नगर निगम के कार्यो के बारे में भी सटीक जानकारी हासिल कर सकेगी।

वर्जन

शहर में स्ट्रीट लाइट खराब होने की बहुत शिकायतें आती हैं। इससे जुड़े मरम्मत कार्यो से पब्लिक को भी जोड़ा जाएगा ताकि निगम के कार्यो में पारदर्शिता आएगी।

- रबीस चंद, पथ प्रकाश प्रभारी व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी