- दून स्कूल के एक कार्यक्रम में शिरकत करने प्रियंका के साथ दून पहुंचे राहुल

- राहुल ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

DEHRADUN: शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ दून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। कांग्रेसी नेताओं की भीड़ के कारण एसपीजी, पुलिस व प्रशासन को राहुल को एयरपोर्ट से बाहर लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद राहुल, प्रियंका के साथ दून स्कूल के लिए रवाना हुए। शाम को लौटेते वक्त भी राहुल ने करीब क् घंटे जौलीग्रौंट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरा।

कार्यकर्ताओं से मिले राहुल

शुक्रवार को दोपहर ठीक एक बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहले से पहुंच चुके थे। राहुल गांधी से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि यहां प्रशासन के व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गये। एग्जिट गेट पर सिर्फ प्रदेश के आला नेताओं को स्वागत के लिए इजाजत दी गई। करीब क्भ् मिनट एयरपोर्ट के भीतर बिताने के बाद राहुल गांधी बाहर निकले, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गो¨वद सिंह कुंजवाल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना आदि ने राहुल गांधी का बुके भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद राहुल गांधी एसपीजी का सुरक्षा घेरा तोड़कर कार्यकर्ताओं के बीच जा पहुंचे। राहुल गांधी ने वाहन के दरवाजे पर खड़े होकर हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

बच्चों के साथ खाया खाना

राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। मगर, प्रियंका गांधी चुपचाप वाहन में ही बैठी रही। इसके बाद दोपहर करीब क्.क्भ् पर राहुल प्रियंका सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुए। दोनों ने मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम में शिरकत की। राहुल ने बच्चों के साथ खाना भी खाया और उनसे अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। इसके बाद करीब 7 बजे वे वापस जौलीग्रांट के लिए निकले। जौलीग्रांट के पद्मनी पैलेस में राहुल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केन्द्र सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र भी दिया। इसके बाद 9 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।