- कभी हल्की तो कभी तेज बारिश ने मौसम किया ठंडा

VARANASI

आसमान से बुधवार को भी राहत की बूंदें बरसी। सुबह से ही कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। एक तरफ जहां लोगों को इससे खासी राहत मिली तो दूसरी तरफ खस्ताहाल सड़कों के चलते उन्हें खासी परेशानी भी झेलनी पड़ी। पर कुल मिलाकर लोग तमाम परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए फुहारों का मजा लेते रहे।

लुढ़का तापमान

मौसम विभाग ने पिछले ख्ब् घंटे के तापमान में गिरावट दर्ज किया। अधिकतम तापमान फ्0 डिग्री से गिरकर ख्7.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान ख्7 डिग्री से गिरकर ख्फ्.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है आने वाले तीन चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। प्रो एसएन पाण्डेय ने बताया कि इस बार के मॉनसूनी बादल अरब सागर से आ रहे हैं। सीजनल द्रोणिका व पूर्वी उत्तर प्रदेश पर साइक्लोनिकल सर्कुलेशन बना हुआ है। पश्चिम अरब सागर ब्रांच का सपोर्ट मिलने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। जो जारी रहेगी।

ये मानसून ही है बस फर्क यह है कि पूर्वी उत्तरप्रदेश में बंगाल की खाड़ी की ब्रांच से मानसून आता है जबकि इस बार अरब सागर वाली ब्रांच से आया है। जो 9 जुलाई तक होती रहेगी।

-डा.एसएन पांडेय, मौसम विज्ञानी

वाराणसी में मौसम की चाल

अधिकतम तापमान ख्7.8

न्यूनतम तापमान ख्फ्.7

अधिकतम आ‌र्द्रता 9म्

न्यूनतम आ‌र्द्रता 9फ्8