- 22 मार्च तक मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद के लिए नामांकन

RANCHI (15 March): रांची नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू होगा। डीसी ऑफिस के दो बिल्डिंग ए और बी ब्लॉक में नामांकन होगा। मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के लिए अलग कमरों का आवंटन कर दिया गया है।

धारा 144 लागू

रांची नगर निगम में चुनाव के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू है। नगर निगम क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति किसी प्रकार का जुलूस, धरना, प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। पुलिस व सरकारी वाहनों को छोड़ एक साथ तीन से अधिक वाहन नहीं चलेंगे।

कहां, किस पद के िलए नामांकन

-मेयर प्रत्याशी समाहरणालय के बी ब्लॉक के कमरा संख्या 214

-डिप्टी मेयर के लिए समाहरणालय के ए ब्लॉक में जी-9

-वार्ड पार्षद 1-5 तक जी-1,

-वार्ड पार्षद 6-10 तक कमरा संख्या जी-2

-वार्ड पार्षद 11-15 कमरा संख्या जी-12

-वार्ड पार्षद 16-20 कमरा संख्या जी-13

-वार्ड पार्षद 21-25 कमरा संख्या 115

-वार्ड पार्षद 25-30 कमरा संख्या 204

-वार्ड पार्षद 31- 36 कमरा संख्या 205

-वार्ड पार्षद 37-42 कमरा संख्या 211

-वार्ड पार्षद 43-48 कमरा संख्या 309

-वार्ड पार्षद 49-53 कमरा संख्या 310

नामांकन के समय ये पेपर जरूरी

-नामांकन प्रपत्र फार्म 6

-शपथ प्रपत्र 24

-नामांकन शुल्क मेयर, डिप्टी मेयर के लिए 5000, वार्ड पार्षद के लिए 1000 रुपए

-आरक्षण का दावा करने वाले प्रत्याशी को प्रमाण पत्र लाना होगा

-मतदाता सूची एवं संबंधित अंश की स्व प्रमाणित प्रति

-राजनीतिक दलों के कैंडिडेट्स के लिए पत्र क और ख

-अलग से खुले बैंक खाता नंबर व पासबुक की फोटो कॉपी

-टैक्स का भुगतान, दो संतानों कां स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा

-एक समर्थक एवं 1 प्रस्तावक मतदाता लाना होगा

-एक साथ तीन गाडि़यों की एंट्री नहीं होगी

निर्वाची पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

-मेयर के लिए निर्वाची पदाधिकारी-सदर अनुमंडल पदाधिकारी अंजलि यादव और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी सागर कुमार व सुमन पाठक होंगे।

-डिप्टी मेयर के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अतुल कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी एनी ¨रकू कुजूर होंगी।

-वार्ड पार्षदों के लिए अलग व्यवस्था है। प्रत्येक चार, पांच और छह वार्डो के लिए एक-एक निर्वाची पदाधिकारी और दो-दो सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

.बॉक्स

798 बूथों पर पड़ेंगे वोट

रांची नगर निगम चुनाव में इस बार 8,09,139 लोग अपने मत के अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 4,29,217 और महिला मतदाता 3,79,426 मतदाता होंगे। एक हजार मतदाताओं की संख्या में मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसलिए इनकी संख्या 798 है। वहीं 1400 से अधिक मतदाता होने पर सहायक मतदान केंद्र का निर्धारण किया गया है, इनकी संख्या10 होगी। यानी 808 मतदान केंद्र और सहायक मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। पहली बार एक बूथ पर तीन-तीन ईवीएम होंगे। मतदाताओ को इस बार मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद का चुनाव करने के लिए तीनों ईवीएम के बटन को दबाने हाेंगे। इसके पूर्व वार्ड पार्षद के चुनाव में इवीएम का इस्तेमाल नहीं हुआ था।