RANCHI: भारत-श्रीलंका के बीच शुक्रवार को होने वाले ट्वेंटी-ख्0 रोमांचक मैच को लेकर रांची के क्रिकेट प्रेमियों में जोश उफान पर है। पिछले कई दिनों से फटाफट क्रिकेट देखने की तैयारी में जुटे लोगों का हुजूम गुरुवार को भी जेएससीए स्टेडियम में टिकट लेने के लिए उमड़ पड़ा। घंटों लाइन में लग कर लोगों ने मैच का टिकट खरीदने में सफल होकर राहत की सांस ली।

इंडिया की प्रतिष्ठा दांव पर

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल ग्राउंड में भारत व श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में टीम इंडिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। माही के होम ग्राउंड में इंडिया जीतती है, तो तीन मैचों की लीग में दोनों टीमें बराबरी पर आ जाएंगी। लेकिन यदि श्रीलंकाई टीम जीतते है, तो इंडिया को सीरिज की उम्मीद गंवानी पड़ेगी। ख्0 ओवर के मैच में रांची में पहली बार एक अलग ही रोमांच देखने को मिलेगा। हालांकि ये बल्लेबाजों का पिच है, लेकिन ये मौसम पर निर्भर करता है कि कल पिच की स्थिति क्या रहेगी।

नई पिच में माही सेना की प्रैक्टिस

भारत और श्रीलंका दोनों टीमों ने अपने समय के अनुसार प्रैक्टिस किया। श्रीलंका के प्लेयरों ने मेन ग्राउंड के दो पिचों पर प्रैक्टिस में पसीना बहाया। इसके बाद जब टीम इंडिया के धुरंधर माही के साथ ग्राउंड पर पहुंचे, तो उन्होनें पुरानी पिचों पर प्रैक्टिस से इनकार कर दिया। इसके बाद माही सेना ने फुटबाल खेलकर प्रैक्टिस किया। इस दौरान टीम इंडिया के लिए अलग से पिच बनाया गया और तब जाकर टीम इंडिया के प्लेयरों ने क्रिकेट की प्रैक्टिस की। टीम इंडिया का कहना था कि पुरानी पिच पर उछाल नहीं होती है।

श्रीलंकाई खिलाडि़यों ने की खरीदारी

श्रीलंका के टीम मेंबरों ने रांची में खरीददारी भी की। गुरुवार को निरोशन डिकवेला, बिनुरा फर्नानांडो ,ए गुनरत्रे, सी। कपुगेडेरा, डी सनाका, मिलिंडा श्रीवर्धने ने सूट व साड़ी की खरीदारी की। प्लेयर दिन में जेडी स्ट्रीट मॉल पहुंचे और मस्त होकर खरीदारी करते रहे। इस दौरान मॉल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। इस बीच लोगों ने प्लेयरों के साथ सेल्फी भी ली। वहीं यहां से निकलने के बाद प्लेयर एक से दो मॉल गए और वहां भी ड्रेस खरीदे। इसके बाद सभी श्रीलंका के प्लेयर होटल लौट गए।