- पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस, कर रही जांच का दावा

GORAKHPUR: चौरी चौरा कस्बे में गुरुवार की देर रात मनबढ़ युवकों ने महिला के साथ रेप की कोशिश की। उसे खींचकर कमरे में ले जाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। युवकों के खिलाफ सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं महिलाओं से बदसलूकी की दो अन्य घटनाएं भी हुई।

पड़ोसियों को बुलाने गई थी महिला

चौरीचौरा कस्बे की एक महिला पति के साथ मायके में रहती है। गुरुवार की रात महिला के बेटे का बर्थडे था। घर पर आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए वह पड़ेासियों को बुलाने जा रही थी। तभी रास्ते में पांच-छह युवक मिल गए। अकेली महिला को देखकर उन लोगों ने जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला को खींचकर जबरन कमरे में ले जाने लगी। मनबढ़ों से बचाव की कोशिश में महिला के कपड़े फट गए। पास पड़ोस के लोग घर से निकले तो आरोपी फरार हो गए। इस घटना के कुछ ही देर बाद आरोपियों ने महिला के मायके में धावा बोल दिया। परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी।

घर से अगवा करके रेप की कोशिश

गुलरिहा एरिया के एक गांव की किशोरी को अगवा करके युवक ने रेप की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात किशोरी घर में सो रही थी। उधर गोला एरिया में मनबढ़ ने किशोरी संग रेप की कोशिश की। बुधवार की रात क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने घर में सो रही थी। तभी उसके गांव का युवक घर में घुस गया। उसने किशोरी से रेप की कोशिश शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जागे तो आरोपी भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।