-चौरीचौरा की घटना

-पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

GORAKHPUR: चौरीचौरा एरिया के एक गांव में चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार रात किशोरी की मां ने 100 नंबर पर पुलिस को अपनी बेटी के साथ दुराचार की सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 15 वर्षीय बेटी को जेठ का लड़का मुंह दबा कर जबरन गन्ने के खेत में उठा ले गया। घर में बेटी को न पाकर तलाश करने लगी। खोजते हुए गन्ने के खेत तक पहुंची तो वह बेटी को छोड़कर फरार हो गया। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी ली तो उसका लोकेशन बस्ती में मिला। उसने बताया कि वह एक गाड़ी का खलासी है। गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसने पुलिस चौकी के सिपाही से उनकी बात भी कराई।

वर्जन

दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विनय कुमार पांडेय, प्रभारी चौरीचौरा