- कैंट एरिया के मोहद्दीपुर की घटना, आरोपी अरेस्ट

GORAKHPUR: कैंट एरिया के मोहद्दीपुर में एक महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी की। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। केस दर्ज कर पीडि़त को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

पति हैं दिव्यांग

हरपुर-बुदहट एरिया की रहने वाली महिला के पति दिव्यांग हैं। मोहद्दीपुर में किराए पर कमरा लेकर महिला लोगों के घरों में चौका-बर्तन कर परिवार की जीविका चलाती है। शुक्रवार सुबह 9 बजे महिला काम करके घर लौट रही थी। तरकुलही टोला में दरवाजे पर खड़े अनिरुद्ध निषाद उर्फ झीनक ने उसे अपने कमरे में खींच लिया। आरोप है कि बंधक बनाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने सूचना 100 नंबर पर दी। पीआरवी के साथ पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर थाने ले आई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अनिरुद्ध काफी मनबढ़ है। कई महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है।

वर्जन

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। शनिवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ओम हरि वाजपेयी, इंस्पेक्टर कैंट