i o teri

- एआरटीओ का दावा, ट्रांसफर सभी कर्मचारियों को कर दिया गया रिलीव

- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की पड़ताल में सीट पर काम करते मिले कर्मचारी

GORAKHPUR: आरटीओ खेल करने से कभी बाज नहीं आता। आरटीओ में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कर्मचारियों को ट्रांसफर किए जाने का आदेश ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। आरटीओ ने ट्रांसफर किए गए एंप्लाइज को रिलीव नहीं किया। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने यह खेल उजागर किया तो आरटीओ ने एक और खेल कर दिया। दावा किया कि सभी एंप्लाइज रिलीव कर दिए गए हैं लेकिन मंगलवार को दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के रिएलिटी चेक में ऐसी तस्वीर कैमरे में कैद हुई हैं जिनमें वे एंप्लाइज काम करते नजर आ रहे हैं, जिनको रिलीव कर दिए जाने का दावा एआरटीओ प्रशासन एसआर पॉल ने बीते सोमवार को ही कर दिया था।

चौंकाने वाला खुलासा

गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर बीते 14 अगस्त को ही आरटीओ में वर्षो से जमे करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों का ट्रांसफर हो गया लेकिन ट्रांसफर के बाद आरटीओ ने सिर्फ पांच कर्मचारियों को ही रिलीव किया। इसका खुलासा करते हुए जब दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने सोमवार के अंक में 'ट्रांसफर्ड एंप्लाइज को ही दे दिया चार्ज' हेडिंग से खबर छापी तो आनन-फानन में अधिकारियों ने सोमवार को सभी कर्मचारियों को रिलीव कर दिए जाने का दावा किया। अधिकारियों के इस दावे के बाद जब मंगलवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट टीम आरटीओ ऑफिस पहुंची तो तीन रिलीव एंप्लाइज काम करते मिले।

यह एंप्लाइज सीट पर मिले

- आरटीओ के पंजीयन विभाग में दिनेश सिंह और हर्षवर्धन राज

परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस अनुभाग में श्रीप्रकाश मालवीय

----------

वर्जन