अब तक यही माना जाता रहा कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन है। लेकिन इसी सप्ताह एक रिसर्चर ने दावा किया है कि चीन की आधिकारिक जनसंख्या को लेकर लगाया गया अनुमान गलत है। इस रिसर्चर का दावा है कि भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है न कि चीन। इस दावे के बाद से इस विषय पर गरमागरम विमर्श का दौर जारी है।

377.6 मिलियन बच्चे जन्मे चीन में
सोमवार को यह कहा है यी फुक्सियान ने जोकि विस्कॉन्सिन-मैडिसन यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता हैं, ने चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। रिसर्चर यी का कहना है कि चीन में साल 1991 से लेकर 2016 तक केवल 377.6 मिलियन जन्म हुए. ये आधिकारिक आंकड़े, 464.8 मिलियन से काफी कम है। इस तरह से चीन की आधिकारिक जनसंख्या लगभग, वर्तमान में, 1.38 अरब है, जोकि गलत है। इसकी बजाय यह 90 मिलियन कम होनी चाहिए। उन्हें लगता है कि वास्तविक आंकड़ा 1.29 अरब है और भारत की आबादी फिलहाल अनुमानत 1.32 अरब है।

चीन से छिनेगा उसका तमगा
उनके इस दावे के बाद से न सिर्फ चीन और भारत बल्कि अन्य देशों में भी खबरें चर्चा में हैं। यदि यी सही हैं तो इसके नतीजे बहुत ज्यादा विकराल होंगे। यदि ये दावे सही हुए तो इसका अर्थ हुआ कि भारत ने चीन से दुनिया के सबसे बड़े देश का तमगा पहले ही छीन लिया है। हालांकि ऐसा होगा, इसके लिए यूनाइटेटड नेशन्स ने 2022 साल तक का अनुमान लगाया था।

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk