10 नई दिल्ली

भारत की राजधानी नई दिल्ली भी दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली को दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों की सूची में इस साल अंतिम यानी दसवें स्थान पर रखा है।

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर9 बुखारेस्ट

बुखारेस्ट रूमानिया की राजधानी होने के साथ वहां का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केंद्र है। यह रूमानिया के दक्षिण-पूर्व में दाम्बोवीता नदी के तट पर स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों की सूची में नौवें स्थान पर है।

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर8 चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा जाने-माने भारतीय शहरों में से एक है। इस शहर को भी इस साल दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में आठवें स्थान पर मौजूद है।  

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

7 अल्जीयर्स

अल्जीयर्स, अल्जीरिया देश की राजधानी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर इस साल दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में सातवें स्थान पर  है।  महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

6 कराची

कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा नगर है और सिन्ध प्रान्त की राजधानी है। यह अरब सागर के तट पर बसा है और पाकिस्तान का सबसे बड़ा बन्दरगाह भी है। इसके उपनगरों को मिलाकर यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में छठें स्थान पर है।  

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

5 बंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु मूल रूप से अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। इस शहर को भी इस साल दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में पांचवें स्थान पर है।

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

4 लेगोस

लेगोस, नाइजीरिया देश का सबसे बड़ा शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में चौथे स्थान पर है।

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

3 अलमाती

अलमाती मध्य एशिया के कजाकिस्तान देश की भूतपूर्व राजधानी और उस देश का सबसे बड़ा शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में तीसरे स्थान पर है।

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

2 काराकस

काराकस वेनेजुएला की राजधानी है। यह शहर भी दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में दूसरे स्थान पर है।

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

1 दमिश्क

दमिश्क सीरिया की राजधानी है और इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (EIU) ने इस शहर को दुनिया का सबसे सस्ता शहर माना है। रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों में पहले स्थान पर है।

महंगाई से डरने वालों के लिए दुनिया के 10 सबसे सस्‍ते शहर

सिडनी से महंगा सिंगापुर, यह रही दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों की लिस्ट

International News inextlive from World News Desk