पहली बार आईपीएल की किसी टीम के कप्तान नहीं हैं धोनी
हालाकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी को ज्यादा मौका नहीं मिला पर आखिरी ओवरों में उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया। वे 12 रन बना कर नाबाद लौटे। ये पहला मौका है जब धोनी एक सामान्य खिलाड़ी के तौर पर किसी आईपीएल टीम का हिस्सा बने हैं। इससे पहले नौ सीजन तक वे किसी ना किसी टीम के कप्तान रहे हैं। उनकी की जगह कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे स्टीव स्मिथ ने अपने को बखूबी साबित किया और सर्वाधिक नाबाद 84 रन बनाए। उनके बाद सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 34 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं धोनी 12 रन बनाकर स्मिथ के साथ नाबाद लौटे।
IPL 2017: युवराज की बैटिंग के चलते उद्घाटन मैच में SRH ने RCB को हरा कर दोहराया इतिहास

ipl 2017: कप्‍तान स्‍मिथ की बल्‍लेबाजी और इमरान ताहिर की गेदों के कमाल से rps को मिली mi पर 7 विकेट से जीत

हार्दिक ने आखिरी ओवर में बनाये रिकॉर्ड रन
इसके पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में धूंआधार 30 रन ठोंकते हुए अपनी टीम को 184 रनों तक पहुंचाया था। मुंबई इंडियंस को पार्थिव पटेल और जोस बटलर (38) ने मिलकर तेज शुरुआत दिलाई। 45 रनों की इस साझेदारी को इमरान ताहिर ने पार्थिव (19) को बोल्ड कर तोड़ा। उसके बाद क्रीज पर आए कप्तान रोहित शर्मा (3) को भी इमरान ने बोल्ड किया। टीम के खाते में एक रन जुड़ा ही था कि बटलर (38) के रूप में टीम को इमरान ने ही तीसरा झटका दिया। चौथा और पांचवां विकेट रजत भाटिया ने लिया। पहले अंबाती रायडू (10) फिर कृणाल पांड्या (3) को पैवेलियन भेजा। राणा (34) जाम्पा के शिकार बने। किरोन पोलार्ड 27 रन बनाकर स्टोक्स का शिकार हुए। आखिरी ओवर में साउदी 7 रन बनाकर रनआउट हुए। इस बार आईपीएल की बोली में ताहिर को खरीददार नहीं मिला था, अब लोग उन्हें ना खरीदने पर अफसोस जरूर कर रहे होंगे। मुंबई के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हरभजन सिंह इस बार प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे।
IPL 2017: देखें इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सीजन की शानदार ओपनिंग की तस्वीरें

ये थीं दोनों टीमें
राइजिंग पुणे सुपरजायंट: अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, महेंद्रसिंह धोनी, रजत भाटिया, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, अशोक डिंडा, एडम जाम्पा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, अंबाती रायुडू, नितेश राणा, जोस बटलर, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, मिचेल मैक्लेगन, जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी।
आज ही के दिन धोनी के बल्ले से हुआ उनके पहले एकदिवसीय शतक का धमाका

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk