ये बनेंगी सलमान की दुल्हन

आहिल के जन्मदिन ने सलमान की होने वाली दुल्हन की पोल खोल दी है। वो लड़की कोई और नहीं यूलिया वंतूर हैं। यूलिया जिस तरह मालदीव में आहिल के जन्मदिन पर सलमान के परिवार के साथ दिखी उसके बाद तो यहीं लग रहा है कि वो सल्लू की दुल्हनियां बनने के लिये तैयार हैं। यूलिया सलमान और उनकी मां के साथ जिस पोज में नजर आती हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि सलमा और सलमान ने उन्हें बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया है। इतना ही नहीं खान परिवार के हर छोटे-बड़े फंक्शन में यूलिया को खास अहमियत दी जाती है।

होने वाली दुल्‍हनियां के साथ छुट्टियां मना रहे हैं सलमान खान

सलमान के परिवार के हैं बेहद करीब

यूलिया सलमान खान और उनके पूरे परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए गईं थीं। यूलिया सलमान का साया बनकर रहती हैं। यूलिया सलमान एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं। इसी की वजह से कुछ वक्त पहले दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आईं थीं। कहा गया था कि सलमान को यूलिया का पहनावा पसंद नहीं हैं। यूलिया भी सलमान की जॉइंट फैमिली में एडजस्ट नहीं कर पा रहीं थीं। यूलिया के करियर की जिम्मेदारी भी भाईजान ने अपने ऊपर ले ली। यूलिया ने ना सिर्फ अपना एल्बम रिलीज किया बल्कि कई रिएलिटी शो में भी वो नजर आईं।

होने वाली दुल्‍हनियां के साथ छुट्टियां मना रहे हैं सलमान खान

सलमान की मां का रखती हैं बहू की तरह ध्यान

सलमान बेशक यूलिया के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार ना कर पा रहे हों पर यूलिया सलमान के लिए अपने प्यार का इजहार करने का एक मौका नहीं छोड़तीं। जिस तरह कभी सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी और ऐश्वर्या राय शामिल थीं इन दिनो यूलिया का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यूलिया को सलमान की मां सलमा बेहद पसंद करती हैं। अक्सर दोनों को साथ में देखा गया है। यूलिया सलमान की मां का ठीक वैसे ही ध्यान रखती हैं जैसे एक बहू रखती है।

होने वाली दुल्‍हनियां के साथ छुट्टियां मना रहे हैं सलमान खान

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk