स्न्क्त्रन्ढ्ढयश्वरुन्: स्थानीय काशी साहु महाविद्यालय में नगर निकाय निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। यहां आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद एवं सरायकेला नगर पंचायत की मतगणना हुई। मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। काशी साहु महाविद्यालय परिसर में जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतगणना के दौरान हंगामा करने वालों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। अलग-अलग नगर निकाय के लिए मतगणना की अलग-अलग कक्ष बनाया गया है। इसके लिए अलग-अलग गेट व बेरिके¨टग करते हुए रास्ता बनाया गया था। आदित्यपुर नगर निगम के महापौर, उप महापौर एवं वार्ड पार्षद की मतगणना के लिए चौदह-चौदह टेबिल लगाया गया था। महापौर की मतगणना कमरा संख्या 7 में, उप महापौर की मतगणना कमरा संख्या 9 में तथा वार्ड पार्षद की मतगणना कमरा संख्या में 12 में हुई।

काउंटिंग 11-11 टेबल में

सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद की मतगणना 11-11 टेबल में हुई। अध्यक्ष की मतगणना कमरा नंबर 3 में, उपाध्यक्ष की मतगणना कमरा नंबर एक में तथा वार्ड पार्षद की मतगणना हुई। सरायकेला में 11 वार्ड के 69 प्रत्याशियों ने इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी पटनायक 282 मत से विजयी हुईं, उन्हें 3247 मत मिले। झामुमो व कांग्रेस सर्मिथत निर्दलीय प्रत्याशी अरुणिमा सिंहदेव को 2965, झाविमो की लक्ष्मी देवी को 550 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर झामुमो के मनोज चौधरी 2129 को मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रत्याशी भाजपा के सिद्धार्थ शकर सिंहदेव 1982, कांग्रेस के सत्य¨ककर दास 1648 प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 219 तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 92 मत नोटा में पड़े।