महारानी का महल! तस्‍वीरों में देखिए महारानी एलिजाबेथ के महल के राज

बकिंघम पैलेस :

लंदन स्िथत बकिंघम पैलेस महारानी एलिजाबेथ का घर है। 1703 में 'ड्यूक ऑफ बकिंघम' ने इंग्लैंड की राजधानी लंदन में इस टाउनहाउस का निर्माण करवाया था। जिसे बाद में 1761 में किंग जार्ज तृतीय ने अपने कब्जे में ले लिया और 19वीं शताब्दी तक यह राजशाही महल माना जाने लगा। 8,30,000 स्क्वॉयर फुट में बने इस महल में 775 कमरे बने हैं। जिसमें कि 19 स्टेट रुम हैं, 52 रॉयल और गेस्ट बेडरुम हैं। इसके अलावा इसमें 188 स्टॉफ बेडरुम, 92 ऑफिस और 78 बॉथरुम भी हैं। इस महल में 40 एकड़ का ग्राउंड और स्वीमिंग पूल भी है।

महारानी का महल! तस्‍वीरों में देखिए महारानी एलिजाबेथ के महल के राज

Windsor महल :

बकिंघम पैलेस में ही विंडसर महल भी है। यह महारानी का पसंदीदा ऑफिशियल घर है। इसमें 1000 कमरे हैं। जितने भी ऑपचारिक कार्यक्रम हैं, सभी विंडसर महल में आयोजित किए जाते हैं। ईस्टर के समय महारानी इसी महल में रहना पसंद करती हैं। इस महल में कई फेमस और खूबसूरत पेंटिंग की गई हैं। यहां पर दीवारों में किया गया आर्टवर्क लोगों को आकर्षित करता है। इस महल में भी कई प्राइवेट कमरे हैं जहां की फोटो कोई नहीं खींच पाता।

महारानी का महल! तस्‍वीरों में देखिए महारानी एलिजाबेथ के महल के राज

हॉलीरुड हाउस

हॉलीरूड हाउस स्कॉटलैंड में ब्रिटिश महारानी का आधिकारिक निवास है। एडिनबरा स्थित हॉलीरूड हाउस वर्षों से स्कॉटलैंड के जेम्स पंचम, राजकुमार चार्ली और मैरी ने इस महल में शाही पल बिताए। सन 1128 में इसे मोनास्ट्री (ईसाई मठ) के लिए बनाया गया था। जिसे 16वीं शताब्दी में किंग्स जेम्स चतुर्थ ने महल में तब्दील कर दिया। महारानी जब स्कॉटलैंड के दौरे पर होती हैं यहीं रुकती हैं आकर। शाही परिवार जब इस यहां नहीं रहता है, तब इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाता है। लोग इस महल को देखने आते हैं।

महारानी का महल! तस्‍वीरों में देखिए महारानी एलिजाबेथ के महल के राज

बालमोरल इस्टेट :

आप बकिंघम पैलेस या विंडसर महल के शयनकक्ष में भले न जा सकें। लेकिन कई अन्य राजशाही निवासों में आप पैसा खर्च कर ये सुख पा सकते हैं। महारानी के स्कॉटलैंड के बालमोरल इस्टेट में आप छुट्टियां बिता सकते हैं और यदि विलासिता के इच्छुक हैं तो आपके लिए राजकुमार चार्ल्स और कैमिला के वेल्स स्थित लाइनेवार्मवुड एस्टेट के इकोफ्रेंडली घर के दरवाजे खुले हैं।यही नहीं, आप ओसबोम हाउस में पैवेलियन कॉटेज भी किराए पर ले सकते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk