1- रियोलाइट

नेवादा में बना रियोलाइट नाम का ये महल डेथ वैली नेशनल पार्क के पास 1905 में बनाया गया था। 1911 में सोने की खदाने बंद की गई। 1920 में यहां की आबादी जीरो हो गई थी। इस कस्बे में कुछ बिल्डिंगें और घर हैं। यहां पर बोतल हाउस भी हैं। जो हजारों शराब की खाली बोतलों से बनाये गये हैं।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

2- बॉडी

कैलेफोर्निया नेवादा बॉर्डर पर स्थित बॉडी कस्बा सैकड़ों साल पुराना है। 1859 में सोने की खोज के बाद इसे खदान में बदल दिया गया। 1870 में इस जगह पर लगभग दस हजार लोग रहते थे। पर धीरे-धीरे सब यहां से रवाना हो गये। 1942 में जब पूरा कस्बा खाली हो गया तो यहां का पोस्ट ऑफिस भी बंद कर दिया गया।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

3- सेंट एल्मो

कोलोराडो में 1870 में सेंट एल्मो के पास सोने की खदान खोजी गई थी। जिसके बाद ये कस्बा प्रसिद्ध हो गया। यहां पर एक पेसिफिक रेलरोड स्टाप है। उस समय यहां पर 2000 लोग अपनी जिंदगी बिताते थे। 1910 में जब अल्फाइन टनल बंद कर दिया गया इसके बाद गांव सूना हो गया।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

4- टेरलिंगु

बीसवीं शताब्दी में टेरलिंगु पारा उत्पादन के लिये काफी मशहूर था। 1940 के बाद ये जगी कुछ कारणों के चलते बरबाद हो गई। 1970 में इसे नई जिंदगी मिली।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

5- थर्मोन्ड

थर्मोन्ड चीजपीक से ओहियो रेलवे के बीच सबसे महत्वपूर्ण रेलरोड टॉउन है। 1800 में इसकी आबादी सैकड़ों में थी जो सन 2000 में सिर्फ 7 रह गई। अब ये कोल टॉउन रिवर राफ्टिंग के लिये फेमस है। यहां की ऐतिहासकि ट्रेन को म्यूजियम में तब्दील कर लिया गया है।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

6- सिल्वर सिटी

1800 में जब ओही के पहाड़ों पर जब सोने की खदान मिली थी तब इस कस्बे को बसाया गया था। यहां पर 75 बिजिनेस, 300 घर और 2500 रहने वाले थे। रिमोट लोकेशन की वजह से इस कस्बे से धीरे-धीरे सभी लोग चले गये और अब ये गांव सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो गया है।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

7- गार्नेट

मॉनटेना के पास गार्नेट नाम का एक कस्बा है। ये कस्बा जेम स्टोन और सोने की सप्लाई के लिये प्रसिद्ध था। 1912 में लगी एक आग ने पूरा गांव जला कर राख कर दिया। अब यहां पर सिर्फ 30 ऐतिहासिक इमारतें ही बची हैं। यहां लोग हाईकिंग, बाईकिंग और पहाड़ों पर चढ़ाई करने के लिये आते हैं।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

8- कैलिको

कैलेफोर्निंया के मोजावे रेगिस्तान में 1880 में सिल्वर माइनिंग टाउन के नाम से कैलिको फेमस था। 1907 में ये कस्बा घोस्ट टाउन में तब्दील हो गया। यहां के लोग छोड़ कर चले गये। वॉल्टर नॉट ने 1950 में फिर से इस कस्बे को बसाया। अब ये जगह सेन बरनार्डिनो कॉउंटी पार्क का हिस्सा है।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

9- वर्जीनिया सिटी

मॉनटेना में 1863 में वर्जीनिया सिटी बसाया गया था। यहां सोने की खदाने थीं। उस दौर में यहां दस हजार से ज्यादा लोग रहा करते थे। 19वीं शताब्दी में इसे फिर से तैयार किया गया। 1950 में टूरिस्ट के लिये इस जगह को फिर से रेनोवेट किया गया।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

10- कहबा

1820 से 1826 के बीच में कहबा अलबामा राज्य की राजधानी थी। यहां पर बहुत खूबसूरत घर बनाये गये हैं। एक दौर में ये पूरा गांव तबाह हो गया था। इसे फिर से बसाया गया। कस्बे में भूत की कहानियां भी प्रचलित हैं।

तो ये हैं दुनिया के इन भूतिया बंगलों के राज

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk