ALLAHABAD: सिक्योरिटी गार्ड राजेन्द्र उपाध्याय के हत्यारोपी आलोक मिश्रा की लोकेशन पुलिस को नैनीताल में मिली है। बता दें कि पुलिस ने पहले उसके पुराने नम्बर की डिटेल लेनी चाही, तो कुछ दिन तक तो शहर के आस पास थी। मगर इसके बाद फोन बंद हो गया।

दूसरे नंबर से पता चली लोकेशन

पुलिस ने किसी तरह उसके दूसरे नम्बर को ढूंढ लिया और जब उसकी लोकेशन लेनी चाही तो वह नैनीताल में मिली। दूसरा आरोपी अधिवक्ता विष्णु पाण्डेय की फिलहाल कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिली है। वह घटना के बाद से घर से फरार है। आलोक की लोकेशन नैनीताल में मिलने के बाद से धूमनगंज पुलिस उत्तराखंड पुलिस से लगातार सम्पर्क में है। उधर, पुलिस विष्णु के परिवार और कारिबियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि हो न हो उनके चित परिचित को उसके बारे में पता है। मगर वह बता नहीं रहे हैं। बता दें कि पत्‍‌नी की तहरीर पर पुलिस ने प्रतापगढ़ का रहने वाला आलोक मिश्रा और विष्णु पांडेय के खिलाफ हत्या व बंदूक लूटने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

राजेन्द्र के हत्यारोपी आलोक मिश्रा की लोकेशन नैनीताल में मिली है। वहां की पुलिस से सम्पर्क कर उसके बारे में जानकारी दी गई साथ ही गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अरूण त्यागी, इंस्पेक्टर, धूमनगंज