RANCHI: वाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार सरगना पिंटू कुमार महतो उर्फ रूद्रा ने सिटी डीएसपी शंभू कुमार सिंह को बताया कि राजन रांची में दस सालों से सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा है। इसमें रांची के कई छोटे-बड़े दलाल भी शामिल हैं, जो राजन के कहने पर विभिन्न जगहों पर लड़कियां सप्लाई करते हैं। पुलिस को राजन के राजधानी में तीन ठिकानों का भी पता चला है, जहां टीम बनाकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

रूद्रा का मोबाइल खंगाल रही पुलिस

पुलिस रूद्रा के मोबाइल को जब्त कर लिया है। जब्त मोबाइल में दर्ज नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। जांच करने के बाद यह देखा जाएगा कि आखिर उनमें से कौन ग्राहक हैं और कौन दलाल। रूद्रा ने पुलिस को बताया कि रांची के विभिन्न जगहों पर सेक्स रैकेट का धंधा अब भी चल रहा है।

लड़की के पेरेंट्स को पुलिस ने किया कॉल

गौरतलब हो कि रविवार को सरायकेला के कपाली से गिरफ्तार रूद्रा के साथ दिल्ली की एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा भी पकड़ी गई थी, जो खुद को रूद्रा का गर्लफ्रेंड बताती है। वह पटना की रहनेवाली है और दिल्ली में बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा है। पुलिस ने इस संबंध में उसके माता-पिता को सूचना दे दी है, ताकि लड़की के बारे में वेरीफाई किया जा सके।

फेसबुक पर हुई थी रूद्रा से दोस्ती

रूद्रा के साथ गिरफ्तार बीटेक छात्रा ने बताया कि जनवरी में रूद्रा से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। वह दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। रूद्रा उसका ब्वॉयफ्रेंड है। वह रूद्रा से मिलने अप्रैल में भी सरायकेला गई थी। अभी दो दिन पहले यानी क्9 मई को वह रूद्रा के बुलावे पर ही उसके पास आई थी। उसे पता था कि रूद्रा सेक्स रैकेट चलाता है। छात्रा ने यह भी बताया कि रूद्रा के साथ एक अन्य लड़की भी थी, जो पुलिस की छापेमारी से पहले ही वहां से भाग गई थी।

कोलकाता की लड़कियों से भी रूद्रा का संपर्क

रूद्रा ने बताया कि वह कोलकाता सहित कई शहरों की लड़कियों के संपर्क में था, जिनके माध्यम से धंधा चलवाता था। लेकिन रांची के लोगों की डिमांड लोकल लड़कियां अधिक हैं। इसलिए वह रांची में लोकल दलालों के माध्यम से लोकल लड़कियों को भी ग्राहकों को उपलब्ध कराता था।

कई सफेदपोश भी रहे ग्राहक

रूद्रा ने बताया है कि सेक्स रैकेट की दुनिया में वह चर्चित नाम हो गया था। उसके ग्राहक बड़े-बड़े लोग थे। कई सफेदपोश भी उससे सेवा ले रहे थे। यही कारण है कि उसका धंधा तेजी से चल रहा था।