RANCHI: गिरोह की महिलाएं लड़कियों को जॉब दिलाने के नाम पर फांसती हैं। फिर उनका वीडियो बना लिया जाता है। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया जाता है। यह खुलासा हाई प्रोफोइल सेक्स रैकैट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रूद्रा ने किया है। सोमवार को उसने लोअर बाजार थाना में बताया कि वह सौ से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों के संपर्क में था। वहीं, उसने यह भी बताया कि कॉलगर्ल की रेट उम्र के हिसाब से तय होती थी। जितनी कम उम्र की लड़की, उतने ही अधिक रुपए मिलते थे। गिरोह में दो-तीन महिलाएं लड़कियों को फांसने का काम करती हैं। रांची पुलिस ने रूद्रा के गिरोह के दलाल प्रदीप कुमार उर्फ दीपक और कोलकाता के एक कॉलेज की दो छात्राओं को खेलगांव हाउसिंग कांप्लेक्स के ब्लाक नंबर ख्फ् के फ्लैट संख्या ब्0क् से गिरफ्तार किया था।

लखपति है रूद्रा

रूद्रा ने बताया कि वह वर्षो से इस धंधे में जुड़ा है। इसके पैसे से उसने कई जगहों पर प्लॉट व गाडि़यां भी खरीदी है। उसके साथ इस धंधे में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। इस बाबत पुलिस पूछताछ कर रही है।

पटना, गया, भागलपुर में भी रूद्रा का रैकेट

रूद्रा पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। उसने बताया कि सेक्स रैकेट गिरोह चलाने का मास्टरमाइंड राजन सिंह उर्फ राज है। वह उसी के इशारे पर काम करता है। रांची पुलिस को रूद्रा के कई नए मोबाइल नंबर मिले हैं। रूद्रा रांची के अलावा पटना, गया और भागलपुर में भी सेक्स रैकेट का संचालन करता है।

पहले भी गिरफ्तारी, पैसे से किया मैनेज

रूद्रा को पुलिस पहले भी कई बार पकड़ चुकी है। लेकिन पकड़ने के बाद वह पैसे देकर मामले को रफा-दफा कर देता था। नई जानकारी के अनुसार, दिसंबर में रूद्रा को एक युवती के साथ डोरंडा पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद डोरंडा पुलिस ने दो लाख रुपए लेकर रूद्रा को छोड़ दिया। क्फ् फरवरी को साइबर थाने की पुलिस ने रूद्रा के तीन सहयोगियों व दो युवतियों को रांची यूनिवर्सिटी के पास से पकड़ा था। तब बलराम दुबे नामक पुलिसकर्मी ने मामले की मध्यस्थता की थी।

कौन है रुद्रा

वाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार सरगना पिंटू कुमार महतो उर्फ रूद्रा मूल रूप से बोकारो जिले के गोमिया का रहनेवाला है। उसके पिता सीसीएल में काम करते हैं। वह चेन्नई से इंजीनिय¨रग की पढ़ाई कर चुका है। सिटी डीएसपी को पूछताछ में बताया कि इंजीनिय¨रग के बाद इंटर्नशिप के सिलसिले में वह रांची आया था, जहां वह राजन के संपर्क में आया। उसे पैसे के लोभ ने घेर लिया और वह खुद लड़कियों को सप्लाई करने लगा। पुलिस उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड को भी हिरासत में लिया है। वह दिल्ली की एक प्रतिष्ठित इंजीनिय¨रग कॉलेज की छात्रा है। पटना के कदमकुआं की रहनेवाली है और दिल्ली में बीटेक सेकेंड ईयर में पढ़ती है। पुलिस की छानबीन में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि रूद्रा इंजीनिय¨रग कॉलेज की दर्जनभर से अधिक छात्राओं को फांसकर सेक्स रैकेट के दलदल में झोंक चुका है। रूद्रा के पास से पुलिस को एक गाड़ी भी मिली है।