शालोम इंटरनेशनल कान्फ्रेंस हॉल में शुरू हुआ राष्ट्रीय इसाई महासंघ का दो दिवसीय सम्मेलन

ALLAHABAD: राष्ट्रीय इसाई महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को शुरू हुआ। शालोम इंटरनेशनल कान्फ्रेंस हॉल नैनी में शुरु हुए सम्मेलन में 14 प्रदेशों के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा डायसिस ऑफ लखनऊ सीएनआई द्वारा संचालित स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यो ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डायसिस एजूकेशन बोर्ड के सचिव प्रो। विनोद बी। लाल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो। एसबी लाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसाई समुदाय सेवा के क्षेत्र में देश की आजादी से पूर्व से लगातार योगदान दे रहा है। चर्च के सदस्य गांव-गांव में नि:स्वार्थ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।

संरक्षक बने विनोद बी लाल

सम्मेलन में महासंघ के संरक्षक पद के लिए विनोद बी लाल के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। साथ ही के पद पर विनोद बी। लाल के नाम का प्रस्ताव दिया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने इसके लिए महासंघ के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि आज आवश्यकता है कि इसाई समुदाय को आपसी मनमुटाव को त्यागकर आगे आना होगा। सभी समस्या का निपटारा बैठकर आपसी बातचीत से किया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज से महासंघ द्वारा चलायी जा रही समुदाय के विकास की मुहिम में सहयोग देने की अपील की। राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर फादर मृदुल ने महासंघ की चुनौतियों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संचालन राजेश मसीह ने किया। सम्मेलन में प्रो। राबिन एल प्रसाद, प्रधानाचार्या विनीता इशूबियस, एसपी लाल, अनीता साइलेस, डॉ। प्रवीण चरन आदि मौजूद रहे।