ऐसी है शादीशुदा जिंदगी

बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्लेबाजी रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। शतक लगाने के बाद मूंछों पर ताव देना धवन का स्टाईल है। इसी वजह से लोग उन्हें टीम इंडिया का 'गब्बर' कहते हैं। 5 दिसंबर 1985 को जन्में धवन आज पूरे 32 साल के हो गए। क्रिकेट से इतर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। जोकि उनसे 10 साल बड़ी हैं।

दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,इस तरह जीते हैं अपनी मैरिड लाइफ

10 साल बड़ी हैं धवन की पत्नी

शिखर धवन की पत्नी आयशा उनसे 10 साल बड़ी हैं। धवन की उम्र 31 साल है वहीं आयशा 41 साल की हैं। आयशा एक ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर रह चुकी हैं। हालांकि शादी के बाद अब वह अपना परिवार संभाल रहीं।

दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,इस तरह जीते हैं अपनी मैरिड लाइफ

फेसबुक पर देखा और प्यार हो गया

धवन और आयशा की प्रेम कहानी फेसबुक पर शुरु हुई थी। एक दिन धवन अपने साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ फेसबुक चला रहे थे तभी धवन की नजर एक प्रोफाइल पर टिक गई यह कोई और नहीं आयशा थीं। धवन ने तुरंत आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। आयशा ने भी उसे एसेप्ट कर लिया फिर दोनों की बातें शुरु हो गईं।

दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,इस तरह जीते हैं अपनी मैरिड लाइफ

2 बच्चों की मां से की धवन ने शादी

धवन और आयशा एक-दूसरे को चाहने लगे थे। फिर दोनों ने शादी का मन बनाया लेकिन धवन के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि आयशा पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। शिखर ने किसी तरह अपने पैरेंट्स को मनाया और फिर 30 अक्टूबर 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बुमराह ही नहीं, इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के भी हैं सिक्सपैक एब्स, देखें तस्वीर

दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,इस तरह जीते हैं अपनी मैरिड लाइफ

आयशा की पहली शादी से दो बेटियां रिया और आलियाह हैं। बाद में 2014 में धवन एक बेटे के पिता बने और आयशा ने जोरावर को जन्म दिया। अब धवन की फैमिली में तीन बच्चे हैं।

दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,इस तरह जीते हैं अपनी मैरिड लाइफ

शादी के इतने सालों बाद भी धवन और उनकी पत्नी आयशा के बीच कभी भी मनमुटाव नहीं हुआ। दोनों खुशी-खुशी यह रिश्ता निभा रहे।

दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,इस तरह जीते हैं अपनी मैरिड लाइफ

धवन जिस तरह अपने बेटे जोरावर को प्यार करते हैं, उसी तरह आयशा की बेटियों को भी उतना ही दुलार देते हैं।

दो बच्‍चों की मां पर आया था शिखर धवन का दिल,इस तरह जीते हैं अपनी मैरिड लाइफ

सोशल मीडिया पर धवन अपनी पत्नी के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर कराते रहते हैं जिसमें दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk