स्याही खतरनाक मानी जाती
जी हां चीन, जापान और उत्तरी कोरिया से घिरा दक्षिणी कोरिया देश पूर्वी एशिया में स्थित एक समृद्ध देशों में गिना जाता है, लेकिन यहां पर कुछ ऐसी मान्यताएं सुनकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है। सबसे खास बात हो यह है कि लोग आज भी इन सदियों पुरानी परंपराओं को मानते हैं। यहां पर लोग लाल स्याही से नहीं लिखते हैं। इस स्याही को यहां खतरनाक माना जाता है। इस स्याही को यहां पर मौत से जोड़ कर देखा जाता है। कहा जाता है कि अगर कभी किसी का नाम लाल इंक से लिख दिया जाता है तो यह माना जाता है कि यह बहुत जल्द ही मर जाएगा। इसलिए यहां पर लोग कभी भी किसी का नाम लाल स्याही से नहीं लिखते हैं। लोग इस स्याही को बच्चों की पंहुच से भी दूर रखते हैं। जिससे कि कभी वह नादानी में किसी का नाम न लिख दे।
4 का अंक इस्तेमाल नहीं
सिर्फ यहीं नहीं यहां पर 1920 से प्रचलित है कि यहां अगर पंखे को रात भर के लिए ऑन छोड़ दिया जाए तो उसके नीचे सोने वाले इंसान की मौत हो सकती है। इसके अलावा यहां पर 4 का अंक इस्तेमाल नहीं होता है। इसको लेकर लोगों के काफी डर भराहै। जिससे ज्यादातर अस्पतालों और इमारतों की लिफ्ट में 4 नंबर का फ्लोर नहीं होता। इसकी जगह पर लोग F लिखाते हैं जो 4 के अंक का सूचक होता है। सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर जब लोगों से यह पूछा जाता है कि इनके पीछे कारण क्या है तो लोग इन्हीं सदियों पुरानी मान्यता बताते हैं। जबकि अधिकांश लोगों को इसके रहस्य नहीं पता हैं।inextlive from Bizarre News Desk