- ढाई साल बाद दून पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी

- यूपी के मुजफ्फरनगर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

- गिरफ्तार आरोपी अकरम ने ही चलाई थी अंकित पर गोली

DEHRADUN: अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी करीब ढाई साल बाद दून पुलिस ने धर दबोचा है। भ्0 हजार ईनामी आरोपी अकरम को दून पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अकरम सितंबर ख्0क्ब् में बालावाला में हुई डकैती और हत्या का मुख्य आरोपी है। अकरम से कब्जे से पुलिस ने एक बन्दूक देशी मेड, क्ख् बोर स्मॉल बैरल और भ् जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस को थी अकरम की तलाश

आपको बताते चलें कि क्0 सितंबर ख्0क्ब् को बालावाला में रहने वाले सुरेन्द्र थपलियाल के घर सुबह चार बजे हथियारबंद ब् से भ् बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसी दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने सुरेंद्र थपलियाल के बेटे अंकित की छाती पर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर डकैती में शामिल नदीम पुत्र मोईनुद्दीन निवासी मोहितपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से नकद क्ब्,ख्भ्0 रुपये व खून से सना साफा बरामद हुआ था। इसके बाद पकड़े गए अन्य आरोपियों में शहजाद उर्फ यामीन पुत्र मोहम्मद सफीक जिला बिजनौर, साजिद उर्फ सोनू पुत्र नानू थाना झबरेड़ा, साजिद पहलवान पुत्र चौधरी सत्तार जिला सहारनपुर, अखलाख पुत्र इस्लाम निवासी रोशनाबाद, हरिद्वार को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले का मुख्य आरोपी अकरम पुत्र मौसम अली निवासी जिला शामली, यूपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।

अकरम ने चलाई थी गोली

पुलिस ने घटना के करीब ढाई साल बाद आरोपी अकरम को नई मण्डी थाना, मुजफ्फरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अकरम ने बताया कि वह सहारनपुर में इन पांच लोगों से मिला, जिसमें आरोपी अखलाक देहरादून में पेन्टर का काम करता था। अकरम ने बताया कि उसने कहा देहरादून में बड़ी-बड़ी कोठियां बनीं हैं, यदि हम वहां लूट करें तो बहुत माल मिल सकता है। इसके बाद उन्होंने मिलकर पूरी प्लानिंग कर देशी हथियार, बन्दूक, म् कारतूस लेकर सितम्बर ख्0क्ब् में देहरादून के एक घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। अकरम ने बताया कि रात को वे घर की ग्रिल तोड़कर अन्दर घुसे, लेकिन उसी समय घर के लोग जाग गये। उनके साथ एक ख्ब्-ख्भ् साल का लड़का था जो उससे बंदूक छीनने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने उसकी छाती पर गोली चला दी थी। उसने बताया कि गोली चलाकर हम लोग लूट-पाट कर भाग गये थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर पश्चिमी यूपी में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। साथ ही आरोपी यूपी में भ् हजार, देहरादून से भ्0 हजार का ईनामी रहा है। आरोपी से पुलिस ने क् बन्दूक देशी मेड, क्ख् बोर स्मॉल बैरल और 0भ् जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं।