- सपा के देश बचाओ देश बनाओ रैली में भिड़ गए सपा नेता लालू यादव और राजकुमार जायसवाल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

भले ही सपाईयों ने बुधवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा करते हुए भाजपा की प्रदेश सरकार को जमकर घेरा लेकिन अजीब स्थिति तब पैदा हो गई जब शास्त्रीघाट पर आयोजित सभा में सपा के दो नेता मंच ही ही भिड़ गए। खुलेआम गाली-गलौज के बीच एक-दूसरे को समझ लेने की धमकियां भी दी गयी। जिसके बाद बड़े नेताओं को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा।

बीच में पड़े कई नेता

दरअसल सभा के दौरान बोलने के लिए अपनी बारी नहीं आने से नाराज पूर्व महानगर महासचिव लालू यादव मंच पर ही खड़े हो गये और संचालन कर रहे पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल को भला बुरा कहने लगे। यही नहीं लालू के समर्थक अपने ही महानगर अध्यक्ष के खिलाफ मुदार्बाद के नारे लगाने लगे। लालू ने राजकुमार जायसवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी को जायसवालों की पार्टी बना कर रख दिया और वे कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न कर रहे है। दूसरी तरफ राजकुमार ने भी लालू को चेतावनी दी कि वे मर्यादा में रहें वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा।

हर तरफ से निकले सपाई

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सपाईयों ने शहर के कोने-कोने से बुधवार को जुलूस निकालकर वरुणा किनारे शास्त्रीघाट पर हल्ला बोल दिया। केन्द्र और प्रदेश दोनों में मौजूद भाजपा सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए सपाईयों ने देश बचाओ देश बनाओ का नारा बुलंद किया। कई इलाकों से पदयात्रा के रुप में निकले सपाईयों के चलते शहर के कई जगह जाम भी लगा। सभा में सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सिद्धांत जायसवाल, प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल, पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, छात्र सभा अध्यक्ष सतीश यादव, डॉ ओपी सिंह, राधाकृष्णन सहित अन्य लोग रहे।