- कूड़ा कलेक्शन शुरू होने पर लोगों को मिलेगी गंदगी से राहत

- पहले झांसी अब किसी ओर कंपनी से चल रही है अनुबंध की बात

मेरठ। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नगर निगम व कंपनी की नियम व शर्तो की बीच अटक कर रह गया है। काफी समय से अनुबंध की कागजी कार्रवाई चल रही है। लेकिन अनुबंध है कि हो नहीं पा रहा है।

चल रही है बात

नगर निगम ने पहले झांसी की एक कंपनी से अनुबंध करने की पूरी तैयारी कर ली थी। कंपनी ने अपने प्रेजेंटेशन भी नगर निगम के अधिकारियों को दिखा भी दिया था। प्रेजेंटेशन देखने के बाद कंपनी ने वर्क आर्डर भी जारी कर दिया था। लेकिन बात में बात नहीं बनी। लिहाजा अब नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।

कांवड़ के बाद

डोर टू कूड़ा कलेक्शन को लेकर नगर निगम ने कांवड़ बाद शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब अनुबंध न होने के कारण इस माह भी कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू नहीं हो पाएगा। डस्टबिन में हो रही देरी की वजह से विभाग ने पहले कूड़ा कलेक्शन शुरू करने की मन बनाया था।

नगर निगम की नियम व शर्तो के मुताबिक कंपनी फिट नहीं बैठ रही है। इसीलिए अन्य कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। कुछ कंपनियों के प्रस्ताव आए हैं। जल्द ही किसी एक कंपनी से अनुबंध कर लिया जाएगा।

डॉ। कुंवर सेन नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम