लड़कों की जिंदगी

जी हां हाल ही में सुल्तानपुर में एक बड़ा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की 28 साल की माया नाम की लड़की इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। माया को बचपन से ही लड़कों की तरह से रहने का शौक था। वह हर काम लड़कों की तरह से करती थी। उनका पहनावा बातचीत का तरीका सब कुछ लड़कों जैसा ही था। ऐसे में हाल ही में वह अब फाइनली लड़का बन गई हैं। उनका नाम अब राजबीर हो गया है। राजबीर ने लड़का बनने के लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए हैं। बैचलर फाइन आर्ट का थर्ड ईयर के स्टूडेंट राजबीर का कहना है कि उन्हें बचपन से ही लड़कों की जिंदगी पसंद थी।

पढ़ें इसे भी : चार हॉट लड़कियां और एक चूहा, की ऐसी लड़ाई जो इंटरनेट पर छाई!

बेटे का पूरा फर्ज

वह आज पलक झपकते किसी का भी चित्र मिनटों में तैयार कर देते हैं। उनका कहना है कि करीब 5 साल पहले उनके पिता की मौत हो गई। जिसके 2 बहनों व 2 भाई सहित उनकी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई। जिससे मां को जिम्मेदारियों के बोझ तले दबते उनसे देखा नहीं जा रहा था। इसके बाद उन्होंने एक बेटे के रूप में मां की मदद करने का फैसला किया। इसके लिए सबसे पहले लड़का बनने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने साल 2015 में इसकी दवा की शुरुआत की जो साल 2016 तक पूरी हो गई। आज वह लड़का बनकर काफी खुश है। वह एक बेटे का पूरा फर्ज निभा रहे हैं।

7 साल की इस बच्ची की दिल की धड़कन दिखती है बिल्कुल साफ

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk