सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
सोहा अली खान-शर्मीला टेगोर
शर्मीला टेगोर बॉलीवुड की वो पहली हीरोइन थीं जिन्होंने रुपहले पर्दे पर बिकनी पहनी थी। 70 के दशक में शर्मीला ने काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया था। राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी। लेकिन शर्मीला की बेटी सोहा अली खान वो जादू नहीं बिखेर पायी जो उनकी मां ने बिखेरा था। रह-रह कर सोहा फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन कोई बड़ी उपलब्धि सोहा के हाथों नहीं लगी।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
सिकंदर-अनुपम खेर
सिकंदर खेर सुपरहिट चरित्र अभिनेता और अभिनेत्री अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे हैं। जिनके माँ बाप ऐसे हो तो पब्लिक की उम्मीदे अपने आप बढ़ जाती है और वह भी ऐसे स्टार किड्स में अपने माँ बाप जैसी जबरदस्त अभिनय क्षमता की उम्मीद लगा ही लेती है। सिकंदर खेर न तो अभिनय में अपनी क्षमता दिखा पायें और न ही इनकी की हुई फिल्मे ज्यादा चली। इनकी पहली ही फिल्म वुडस्टॉक विला बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी और इसके बाद यह प्लेयर जैसे मल्टी स्टार्रेर फिल्म में भी नजर आये लेकिन दर्शको पर अपनी छाप छोड़ने में बुरी तरह ने नाकामयाब साबित हुए।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
विनोद खन्ना – राहुल खन्ना
बॉलीवुड के पूर्व सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना का फिल्मी करियर शुरू तो अच्छे से हुआ लेकिन वह बॉलीवुड में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए। अपनी पहली फिल्म अर्थ में अच्छी एक्टिंग करने के कारण राहुल को फिल्म फेयर ने बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी दिया। लेकिन उनकी गाड़ी आगे न बढ़ सकी। दूसरी ओर द बर्निंग ट्रेन’सहित तमाम बॉलीवुड फिल्मों के एक्शन हीरों रहे विनोद खन्ना को आज भी देखना लोग पसंद करते हैं।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
अध्यन सुमन-शेखर सुमन
टीवी से लेकर बिग स्क्रीन तक सुपरस्टार रह चुके शेखर सुमन आज भी तमाम सुपरहिट टीवी शोज के होस्ट और जज बनकर छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं। जबकि उनके बेटे अध्ययन सुमन की झोली में मुश्किल से एक फिल्म आई थी। मूवी हॉल-ए-दिल में अध्ययन ने बढ़िया काम किया था इसके बाद भी अध्ययन का फिल्मी करियर ठप सा हो गया है। फिलहाल कंगना से अपने रिश्तों को लेकर अध्ययन जरूर सुर्खियों में बने हुए हैं।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
तनीषा मुखर्जी-तनुजा मुखर्जी
जब तनिषा ने बॉलीवुड में अपना कैरियर शुरू किया तो सभी को तनिषा से बहुत उम्मीदे थी। उनकी बहिन काजोल का नाम भी उनके साथ जुड़ा हुआ था। सभी ने तनिषा से भी काजोल के जैसी सफल उम्मीदे लगा ली थी। अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में ही गलत फिल्मे चुनने के कारण इनके कैरियर में डाउनफॉल आता गया। इनकी शुरूआती फिल्मे जैसे नील और निक्की, पॉपकॉर्न खाओ मस्त हो जाओ, वन टू थ्री बुरी तरह से पिट गयी। इन्हें ऑडियंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। फिल्मो में अपना कैरियर बुरी तरह से पिटवाने के बाद तनिषा ने टीवी का भी रुख किया और “बिग बॉस” जैसे रियलिटी शो में भी आई लेकिन फिर यह गुमनामी के अँधेरे में खोती चली गयी

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
मिमोह चक्रवर्ती-मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के पहले डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का बेटा होने के नाते हर किसी ने सोचा की इनके लिए सफलता पानी काफी आसान होगी। पर ऐसा हुआ नहीं  उनकी पहली फिल्म जिमी ने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह दम तोड़ दिया। उसके प्रदर्शन की भी काफी आलोचना की गयी। इन्होने अपना नाम बदल कर महाक्षय किया सफलता हासिल करने के लिए वजन भी घटाया। अपनी अगली फिल्म हॉन्टेड 3 डी के लिए अपने सुनहरे बालों की धारियाँ भी हटा ली लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद  यह असफल ही रहा।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
फरदीन खान-फिरोज खान
साल 1998 में फिल्म प्रेम अगन के जरिए अपना एक्टिंग करियर शुरु करने वाले फरदीन खान, मशहूर फिल्म एक्टर-डायरेक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। अपने 12 साल के बॉलीवुड करियर में उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, फिदा, देव और ऑल द बेस्ट जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उनका करियर कुछ खास नहीं रहा और वह फ्लॉप माने जाने लगे।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
लव सिन्हा-शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में सिर्फ खामोश बोलकर अपना दमदार परिचय देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के बाद सेकेंड एंग्रीमैन माने जाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने तो अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। उनके बेटे लव सिन्हा को फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी नही जानता। साल 2010 में मूवी सदियां से लव ने डेब्यू किया था। वह बिल्कुल फ्लॉप हो गई। जिसके बाद वह भी बॉलीवुड से आउट हो गए। अब लव सिन्हा किसी अच्छे रोल का इंतजार कर रहे हैं।

सुपरहिट बॉलीवुड सितारों के फ्लॉप बच्‍चे
यश चोपड़ा-उदय चोपड़ा
बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर यश चोपड़ा के बेटे और एक्टर उदय चोपड़ा ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता हमेशा ही उनसे दूर रही। अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी मोहब्बतें से डेब्यू करने वाले उदय को उनकी बेकार एक्टिंग के कारण किसी ने पसंद नहीं किया। उदय को लीड एक्टर के तौर पर मेरे यार की शादी है और नील एण्ड निक्की फिल्में भी मिलीं। लेकिन वो फिल्में भी फ्लॉप हो गई। वैसे उदय का करियर धूम मूवी सीरीज में दौड़ लगाने लगा था मगर बाद में स्पीड नहीं पकड़ पाया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk