बादलों से ढकी है स्वर्ग की गुफा

चीन मे स्वर्ग का दरवाजा मिल गया है। जहां जाने के लिए आप को 999 सीढिय़ां भी चढऩी होंगी। लगभग पांच हजार फीट ऊंचे इस पहाड़ पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है। इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। 253 ईसा पूर्व पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद इस गुफा का निर्माण हुआ। गुफा की लंबाई 196 फीट और ऊंचाई 431 फीट है। इस गुफा की चौड़ाई लगभग 187 फीट है। 5 हजार फीट की ऊंचाई पर होने के कारण ये गुफा बादलों से ढकी रहती है। बादलों से ढके होने के कारण ही लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा कहते हैं। इस माउंटेन के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छुपे हुए हैं।

यहां 999 सीढि़यां चढ़ें,पहुंच जाएंगे स्‍वर्ग के दरवाजे तक

तियानमेन के पहाड़ों पर बनी है गुफा

इस गुफा को देखने के लिए टूरिस्ट केबल वे और सड़क के रास्ते से आते है। यहां बौद्ध मठ भी है। हजारों फीट ऊंचाई पर बने इस केबल वे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। केबल वे और सड़कों पर चलने के बाद लोगों को 999 सीढिय़ां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं। ताओ फिलॉसिफी के मुताबिक ये 999 स्टेप सुप्रीम नंबर है और सम्राट का प्रतीक है। कहा जाता है कि 20वीं शताब्दी में तियानमेन के पहाड़ों के पास एक वॉटरफॉल भी था। यह सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था फिर गायब हो जाता था। इसका पानी 1500 मीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरता था। अब इस वॉटरफॉल का कोई नामोनिशान नहीं है।

यहां 999 सीढि़यां चढ़ें,पहुंच जाएंगे स्‍वर्ग के दरवाजे तक

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk