- आज भी गर्मी से राहत की नहीं उम्मीद

- कुछ स्थानों पर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

DEHRADUN: शहर का तापमान एक बार फिर फ्8 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान फ्8.क् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक ख्फ्.ब् डिग्री रहा। इससे दूनाइट्स को एक बार फिर जबदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को कुछ स्थानों पर ठंडी हवाओं ने राहत दी।

सुबह से ही चटख धूप

गुरुवार को सुबह से दून में चटख धूप रही और पारा तेजी से छलांग लगाते हुए फ्8.क् डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर वाहनों की अपेक्षाकृत कम आवाजाही रही। हालांकि शाम को बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

आज भी राहत की उम्मीद कम

शुक्रवार को भी दूनाइट्स को गर्मी से बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान फ्7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ जगहों पर गरजने वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी बनी है।

पहाड़ों में कई स्थानों पर बारिश

मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी के उलट राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में कई जगह तेज बारिश हुई तो उच्च हिमालयी क्षेत्र के साथ ही कैलास मानसरोवर मार्ग पर बर्फबारी हुई। उधर हरिद्वार में तापमान ब्क् डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।