- आसमान ने उगली आग, लोग हुए बहाल

- 24 घंटे बाद मौसम में परिवर्तन के आसार

आगरा। आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। इसका असर गुरुवार को देखने को मिला। सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में पारा 40 पार पहुंच गया। हालांकि इस सीजन में पहले भी एक बार पारा 41 पार कर चुका है। मौसम के जानकारों की मानें तो 20 अप्रैल को तापमान से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बेहतर मानसून की उम्मीद

गुरुवार को सूरज से सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक सूरज आसमान में चढ़कर आग बरसाने लगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम तक गर्मी अपना अहसास कराती रही। लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल दिखे। दोपहर में लोग रास्तों पर कम दिखे। इस सीजन में 40 डिग्री से अधिक तापमान दूसरी बार पहुंचा है। इससे पहले अप्रैल महीने में ही पारा 41 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस बार गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट और फोरकास्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश व आंधी के आसार हैं। वहीं तापमान में भी कमी दर्ज हो सकती है। इस बार बेहतर मानसून की उम्मीद है।