- बदले मानसून के तेवर से बढ़ा पारा

आगरा। आंधी-पानी के बाद मौसम में जबरदस्त परिवर्तन हुआ। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार को गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिन तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। ऐसे तल्ख तेवर 20 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है। 21 को मौसम में तब्दीली हो सकती है।

21 के बाद बदलेगा मौसम

बुधवार को सुबह आसमान में बादल ने घेरा, लेकिन कुछ ही देर में साफ हो गए। सूरज ने अपने तेवर दिखाए और तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में लोग गर्मी से पसीना पसीना हो गए। शाम को भी गर्म हवाओं के रूख ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का ये रूप आगे भी देखने को मिलेगा। गुरुवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक बना रहेगा। 21 अप्रैल को मानसून में परिवर्तन के आसार हैं।

अधिकतम तापमान- 38.9

न्यूनतम तापमान- 22.1