फरदीन खान:
एक्टर फरदीन खान ने अपनी बचपन की फ्रेंड नताशा मधवानी को अपनी जीवन संगिनी बनाया है। यह दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। फरदीन ने नताशा से 14 दिसंबर 2005 को शादी रचाई।
शाहरुख खान:
इस लिस्ट में बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान का नाम शामिल हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी भी उनकी बचपन की अच्छी दोस्त हैं। शाहरुख ने 1991 में गौरी को अपना जीवन साथी बनाया।
बॉबी देओल:
बॉबी देओल ने भी अपनी दोस्त कॉस्ट्यूम डिजाइनर के साथ इंटीरियर डिजाइनर तान्या आहूजा को अपना जीवनसाथी बनाया है। बॉबी देओल और तान्या आहूजा कॉलेज के दिनों के फ्रेंड हैं।
गुल पनाग:
गुल पनाग का नाम भी दोस्तों से शादी रचाने वाले कलाकारों में शामिल हैं। गुलपनाग अपने दोस्त ऋषि अत्री से कॉलेज के दिनों में मिली थी। इसके बाद इन्होंने 31 मार्च 2011 को शादी रचाई।
इमरान खान:
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक भी लॉस-एंजेल्स में कॉलेज फ्रेंड रहे हैं। इमरान खान ने साल 2010 में अवंतिका मलिक को अपनी जीवन संगिनी बनाया।
आयुष्मान खुराना:
सिंगर और एक्टर आयुष्मान खुराना भी इस सूची का हिस्सा हैं। एक्टर आयुष्मान खुराना ने ताहिरा के साथ 2011 में शादी की थी। इन दोनों ने भी बचपन में एक दूसरे के साथ पढा़ई की है।
जायद खान:
अभिनेता जायद खान ने भी अपनी कोस्टार की जगह स्कूल दोस्त से शादी रचाई। वह उनकी पत्नी मलाइका हाईस्कूल से एक-दूसरे को जानते हैं। इन दोनों 2005 में शादी रचाई।
सुनील शेट्टी:
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना को पहली बार एक पेस्ट्री शॉप में देखा था। अच्छी दोस्ती के बाद सुनील ने माना को 1991 में अपना जीवनसाथी बनाया।
जैकी श्रॉफ:
जैकी श्रॉफ का नाम भी इस लिस्ट में है। यह भी पत्नी आयशा दत्त को बचपन से ही जानते रहे हैं। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती ने प्यार का रूप लिया। इसके बाद 1987 में इन्होंने शादी रचाली।
जितेंद्र कपूर:
एक्टर जितेंद्र कपूर की पत्नी शोभा कपूर भी एक दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। स्कूल दिनों की यह दोस्ती वक्त के साथ प्यार में बदल गई। इन्होंने 31 अक्टूबर 1974 में शादी रचाई।
बोल्ड लुक वाली सारा हो या सुहाना, जानें इन 10 स्टार डॉटर्स में कौन है किसकी दीदी
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk