JAMSHEDPUR: मानगो जाकिरनगर रोड नंबर क्ब् निवासी अलकायदा के संदिग्ध आतंकी सैय्यद मो। जीशान ने फ्0 युवाओं को संगठन से जोड़ा है, जो उसे आतंकी गतिविधियों में हेल्प कर रहे थे। मो जीशान सउदी में बैठकर ही भारत में आतंकी गतिविधियों को ऑपरेट कर रहा था। इसके भाई असियान ने भी शहर समेत इससे सटे इलाकों के कई युवकों को संगठन से जोड़ा है। यह जानकारी जमशेदपुर पुलिस व झारखंड एटीएस टीम को अब्दुल रहमान कटकी और अब्दुल सामी से पूछताछ में भी मिली थी। दोनों अभी तिहाड़ जेल में हैं। अब्दुल सामी को दिल्ली पुलिस ने क्8 जनवरी ख्0क्म् और अब्दुल रहमान कटकी को क्भ् दिसंबर ख्0क्भ् को अलकायदा संगठन से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब हो कि मो जीशान को सउदी अरब से बुधवार को भारत लाया गया। इसके बाद गुरुवार को नई दिल्ली की एक अदालत ने उसे क्ब् दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान कभी भी दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम जीशान को जमशेदपुर लेकर आ सकती है।

मानगो में दी थी शादी की पार्टी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मो। जीशान ने बेंग्लुरु में सब्बील अहमद की बहन से शादी की थी। इसकी पार्टी जमशेदपुर के मानगो में ख्0क्ब् में हुई थी। इसमें अब्दुल रहमान कटकी, मसूद समेत कई सहयोगी शामिल हुए थे।

बेल्जियम भाग गया भाई असियान

मो। जीशान के भाई असियान की तलाश दिल्ली क्राइम ब्रांच और झारखंड एटीएस टीम को है। असियान के संबंध में पुलिस टीम को जानकारी है कि वह सउदी में जीशान के साथ ही था। इसके बाद बेल्यिजम चला गया।

मो। जीशान से पूछताछ पर जमशेदपुर पुलिस की नजर

संदिग्ध आतंकी मो। जीशान से दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, जमशेदपुर पुलिस दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। झारखंड एटीएस और एनआइए की टीम भी जीशान पर निगाह रखे हुए है। एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि मामला गंभीर है। दिल्ली पुलिस को मदद की जाएगी।