सुबह करीब 4:55 पर कुछ आतंकी घुस गए
जानकारी के मुताबिक जम्मू से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित आर्मी के सुनजवां कैंप में सुबह करीब 4:55 पर कुछ आतंकी घुस गए। इस दौरान पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने उनकी ओर देखा तो तो उसे उन लोगों की हरकत कुछ ठीक नही लगी। इस पर सन्तरी ने इन्हें रोकने की कोशिश करने के लिए गोली चलाई तो उधर वो लोग भी फायरिंग करने लगे।

एक बच्ची घायल और करीब 3 जवान घायल
ऐसे में दोनों ओर से फायरिंग होते ही करीब तीन से चार आतंकवादी फैमिली क्वाटर की ओर बढ़ गए। फायरिंग के दौरान एक बच्ची घायल और करीब 3 जवान घायल हो गए हैं। वहीं इस आतंकी हमले के बाद से सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इतना ही नहीं जम्मू शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूल आदि बंद रखने का निर्देश दे दिया गया है।

आतंकी कैंप की जाली काट कर अंदर आए
वहीं इस संबंध में जम्मू के आई.जी. एस.डी. सिंह जामवाल का कहना है कि आर्मी कैंप के भीतर कितने आतंकी घुसे हैं। इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आतंकी कैंप की जाली काट कर अंदर आए हैं। सेना के जवान पूरे इलाके पर पैनी नजर रखे हैं। हेलिकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है। हमले के बाद से जम्मू-पठानकोट हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है।

LOC पर पाक की ओर से हुई फायरिंग में 4 भारतीय जवान शहीद, जानें क्या है एलओसी विवाद

 

 

National News inextlive from India News Desk