1. GOOGLE :

दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल का काम जितना मजेदार है, ऑफिस उतना ही शानदार। यहां इंप्लॉई को स्नैक्स से लेकर खाना तक सबकुछ फ्री में मिलता है। इसके अलावा कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए कई चीजें उपलब्ध हैं।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

2. MONEY.CO.UK :

अगर आपको ऑफिस में ही सिनेमा से लेकर रेस्टोरेंट का मजा मिले, तो घर कौन जाना चाहेगा। जी हां ऐसा ही ऑफिस है MONEY.CO.UK का। यह एक फाइनेंशियल वेबसाइट है। जो अपने कर्मचारी को इंज्वॉयमेंट की पूरी सुविधा देती है। ऑफिस की बिल्डिंग काफी बड़ी है। यहां आपको सिनेमा, जिम, गेम स्पेस सबकुछ मिलेगा।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

3. LINKEDIN :

काम के अलावा आपके अंदर कोई अन्य हुनर है, तो जल्दी से लिंक्डइन ज्वॉइन करिए। यह कंपनी अपने इंप्लॉई की एक्स्ट्रा स्किल्स पर ज्यादा फोकस्ड रहती है। यानी कि अगर आप एक अच्छे चेस मास्टर या फुटबॉल प्लेयर हैं तो कंपनी आपके इस हुनर को आगे बढ़ने का मौका देगी। साल 2013 में कंपनी ने अपने एक इंप्लॉई को इंडोनेशिया भेजा ताकि वो वहां लोगों को स्कूबा डाइविंग सिखा सके।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

4. HOOTSUITE :

यह एक सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी है। जिसका हेड ऑफिस वैंकूवर में हैं। तेजी से बढ़ती यह कंपनी अपने इंप्लॉई को एक अलग एक्सपीरियंस देती है। ऑफिस में ही आपको योगा स्टूडियो, नैप रूम और टेंट के नीचे मीटिंग करने का अनुभव मिलता है।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

5. CAMPBELL SOUP COMPANY :

न्यूजर्सी स्थित इस कंपनी में कर्मचारियों को काम के प्रेशर के अलावा उनके इंटरटेनमेंट की भी पूरी सुविधा दी जाती है। यहां आपको फिटनेस सेंटर से लेकिन किचन तक सबकुछ मिलेगा। आप चाहे तो खाना बनाना सीख सकते हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों के बच्चों को ऑफिस लाने की भी छूट देती है।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

6. DROPBOX :

इसके ऑफिस सिडनी से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक हैं। यहां का स्टॉफ काम के साथ-साथ इंटरटेन भी करता है। ब्रेकफॉस्ट से लेकर लंच तक इंप्लॉई को सबकुछ मिलता है। इसके अलावा सैलून से लेकर जिम तक, कर्मचारियों के लिए सारी सुविधाएं मिलती हैं।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

7. PEER 1 HOSTING :

यह इंग्लैंड स्थित आईटी कंपनी है। ऑफिस के अंदर योगा क्लॉस से लेकर ट्री हाउस, झूले और पब वगैरह कई चीजें हैं। यहां काम करने के बाद लोगों को काफी सुकून मिलता है।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

8. स्काईस्कैनर :

यूके बेस्ड ट्रैवल वेबसाइट स्काईस्कैनर अपने कर्मचारियों का खास ख्याल रखती है। इसके ऑफिस पूरी दुनिया में हैं। कंपनी में लाखों कर्मचारी हैं। कंपनी की पॉलिसी है कि उनका इंप्लॉई किसी पब या सैलून में जाता है तो उसको कंपनी की तरफ से डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा यहां का कर्मचारी दुनिया के किसी भी देश के स्काईस्कैनर ऑफिस में 30 दिन के टूर पर जा सकता है।

काम के साथ मौजमस्‍ती की छूट,करेंगे इन कंपनियों में काम!

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk