- नगर निगम ने शहर को साफ करने के लिए बनाई योजना

- गंदगी हटाने के लिए निगम ने दौड़ाई गाडि़या

Meerut। शहर की गंदगी को लेकर नगर निगम एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। नगर निगम ने शहर की गंदगी को साफ करने के लिए योजना बनाई है। डीएम के निर्देश के बाद नगर निगम अधिकारी सक्रिय हुए हैं।

डीएम ने लगाई थी फटकार

डीएम बी चंद्रकला ने नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को गंदगी को लेकर जमकर फटकार लगाई थी। डीएम ने गंदगी को लेकर फटकार लगाई थी। उन्होंने साफ निर्देश दिए थे कि ऑफिस में बैठना छोडि़ए और शहर को मौके पर जाकर साफ कराएं।

दो चक्कर लगा रही है गाडि़यां

अमूमन नगर निगम की गाडि़या कूड़ा उठाने के लिए एक ही चक्कर लगाती है। लेकिन नगर निगम ने दो बार गाडि़यों को चक्कर लगाने के लिए बोला है। जिससे सुबह को सफाई होने के थोड़ी बाद उतना ही कूड़ा पड़ जाता है। जो अगले दिन तक पड़ा रहता है। इसीलिए नगर निगम ने दो बार से गाड़ी को चक्कर लगाने के निर्देश दिए हैं।

इधर-उधर न फेंके कूड़ा

नगर आयुक्त ने कहा कि कूड़े को शहर में किसी भी कूड़ा घर पर न डालें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। कूड़े घर वाली जगहों पर चूना डाला जाए। उसको खुला न छोड़ा जाए।

सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी सफाई निरीक्षकों को आदेश दे दिए गए हैं कि गाडि़यों के कम से कम दो चक्कर लगाएं। जब कूड़ा साफ न हो जाए तब तक चक्कर लगाते रहे। उसके बाद वहां पर चूना डाला जाए।

डॉ। आरएस चौहान नगर स्वास्थ्य अधिकारी